नायब तहसीलदारों को अलाट की गाड़ियां : 1 महीने में दो हजार किलोमीटर ही चलाई जा सकेंगी गाड़ियां

by

नवांशहर। एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा द्वारा जिले के नवांशहर व बंगा के नायब तहसीलदारों को दफ्तरी व फील्ड ड्यूटी के लिए गाड़ियां अलॉट की गई हैं। नायब तहसीलदार बंगा गुरप्रीत सिंह व नायब तहसीलदार औड एट नवांशहर कुलदीप सिंह को इन गाड़ियों के मंजूरी पत्र सौंपे गए। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2021 के पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन में दर्ज हिदायतों अनुसार यह गाड़ियां ड्राइवर सहित हायर की गई है। यह गाड़ियां एक महीने में ज्यादा से ज्यादा दो हजार किलोमीटर चलाई जा सकेंगी, जिसका तेल, मरम्मत, संभाल व ड्राइवर खर्चा संबंधित फर्म द्वारा ही किया जाएगा तथा सरकार द्वारा फर्म को नोटीफिकेशन अनुसार निर्धारित किराया दिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को गाडी की लॉग बुक हर महीने मुकम्मल कर वेरीफाई कर डीसी दफ्तर को भेजनी होगी। मौके पर एसडीएम नवांशहर मेजर डा. शिवराज सिंह बल्ल, नवांशहर के तहसीलदार सर्वेश राजन मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित जिला महासचिव प्रणव कृपाल व गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष मनदीप सिंह को दी बधाई

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के जिला होशियारपुर का महासचिव चुने जाने पर प्रणव कृपाल व विधानसभा हलका गढ़शंकर का मनदीप सिंह मोयला को अध्यक्ष को चुने जाने पर गढ़शंकर में उनका जोरदार स्वागत किया और...
पंजाब

पंजाब में सरकारी कार्यालय, बजार, मंदिर, गुरूदुारे व मसजिदें इत्यादि सभी कुछ खुला लेकिन स्कूल बंद : स्कूल प्रबंधक

गढ़शंकर: गढ़शंकर तहसील के अंर्तगत पड़ते ईलाके बीत के निजी स्कूलों के प्रमुखों व प्रबंधकों की मीङ्क्षटंग एनएसएएम एसएस स्कूल अचलपुर के प्रबंधक सुच्चा सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शीला देवी मेमोरियल हाई स्कूल...
article-image
पंजाब

According to NACO, more than

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.2 : While continuing the journey of street plays, started by Bahu-Rang Kala Manch Hoshiarpur in 1989, street play ‘Kaga’, written and directed by Ashok Puri, was performed at the local D.A.V. B.Ed...
article-image
पंजाब

एसएचओ गिरफ्तार, गनमैन फरार : पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को किया गिरफ्तार

फिरोजपुर। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने के लिए में पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को गिरफ्तार किया है। एसएचओ का गनमैन फरार हो...
Translate »
error: Content is protected !!