नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक हुए पवन दीवान

by

लुधियाना, 25 मार्च: नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक हुए। श्री नवदुर्गा माता मंदिर, सराभा नगर और श्री वैष्णों माता मंदिर, हरनाम नगर में मां भगवती जी की विशाल चौंकियों का आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए और मां की महिमा का गुणगान किया गया।

इस अवसर पर दीवान ने माता जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और मां का गुणगान सुना। दीवान ने माता जी के चरणों में सबके कल्याण की प्रार्थना करते हुए, कहा कि नवरात्रि का त्यौहार सबके लिए खुशियां और तरक्की लेकर आए। उन्होंने भव्य आयोजनों के लिए प्रबंधकों की प्रशंसा भी की। आयोजकों द्वारा दीवान को सम्मान चिन्ह भी भेंट किए गए।

वहीं पर, पवन बॉबी और भगत गुरुप्रीत सिंह जी ने मां की सुंदर भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन अवसरों पर सुभाष दुग्गल प्रधान श्री नवदुर्गा माता मंदिर सराभा नगर, कमल बस्सी, इंद्रजीत टोनी कपूर, मनीष गुप्ता, रोहित शर्मा, अश्वनी गर्ग, दर्शन लाल बवेजा, योगेश आनंद प्रधान श्री वैष्णों देवी माता मंदिर हरनाम नगर, संदीप मदान, मनीष अग्रवाल, प्रथम भाटिया भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गले में तख्ती, हाथ में बरछा : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल इस तरह काट रहे सजा

अमृतसर :  पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल व शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे नेता मंगलवार को अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए श्री दरबार...
article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों...
article-image
पंजाब

सीएम मान से सुखबीर सिंह बादल ने अजनाला में लोगों की जान बचाने के लिए की सेना बुलाने की अपील

अजनाला : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज  मुख्यमंत्री भगवंत मान से रामदास के बाढ़ से प्रभावित हुए 60 गावों के लोगों की जान और आजीविका बचाने के लिए...
article-image
पंजाब

अग्निवीर भर्ती के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया /जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर।

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में एक...
Translate »
error: Content is protected !!