सीएम मान ने कपूरथला में किया मेडिकल कॉलेज व अपटूडेट सिविल अस्पताल के निर्माण के प्रोजेक्ट का अवलोकन

by

कपूरथला। सीएम भगवंत मान ने गुजरात चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हम सर्वे में नहीं आते, सीधा सरकार में आते हैं। वह रविवार को कपूरथला में सर्कुलर रोड पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज व अपटूडेट सिविल अस्पताल के निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट का अवलोकन करने के लिए आए हुए थे। इसके बाद वह मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही चल पड़े। इससे पहले सैनिक स्कूल में हैलीपैड पर आप वर्करों को सीएम के पास न जाने दिए जाने पर सीएम खुद प्रोटोकॉल तोड़कर वर्करों से मिलने आए। अवलोकन के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने कहा कि सूबे में 16 मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। 9 कॉलेज पहले से मौजूद हैं, जिससे सूबे में कुल 25 कॉलेज हो जाएंगे। इस लिहाज से सूबे के हर जिले को एक मेडिकल कॉलेज जरूर टच करेगा। संगरूर, होशियारपुर व कपूरथला के मेडिकल कॉलेज के नक्शे तैयार हैं। जल्द ही स्टेट व सेंटर सरकार की मैचिंग मनी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने यूक्रेन के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि ये मेडिकल कॉलेज सूबे व आसपास के अन्य सूबों के होनहार बच्चों को फायदा देंगे। स्टाफ की कमी के सवाल पर बोले कि अभी आप सरकार को आठ माह हुए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर रहे हैं तो स्टाफ भी पूरा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण...
article-image
पंजाब

उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए : सुनील जाखड़

चंडीगढ़।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार (13 अप्रैल) को शिरोमणि अकाली दल  की ओर से जारी बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि उंगली उठाने...
article-image
पंजाब

युवक की हवालात में मौत, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन : पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

जंडियाला गुरु :  जंडियाला गुरु थाने की हवालात में नशे के केस में गिरफ्तार युवक की शनिवार की रात अचानक मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत सिंह (25) की मौत पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब के इन जिलों में हो सकती है बारिश….जानें मौसम का हाल

चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है और दिन के तापमान में भी साफ गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों...
Translate »
error: Content is protected !!