केंद्रीय छात्र परिषद पीजी कालेज उन्ना : प्रिया ठाकुर प्रधान, आंचल उपप्रधान, पायल संयुक्त सचिव

by

उन्ना। स्थानीय पीजी कालेज नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल प्रो. सतदेव भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान पद के लिए प्रिया ठाकुर (एमए पॉलिटिकल साइंस) को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपप्रधान के लिए आंचल (बी-काम थर्ड) और संयुक्त सचिव के रूप में पायल (बीए फस्ट ईयर) ने शपथ ली। इन पदाधिकारियों ने कहा कि वह एचपी यूनिवर्सिटी द्वारा बनाए सीएससीए के संविधान और कॉलेज के नियमों का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे। साथ ही स्टूडेंट्स और कॉलेज हित में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। समारोह में क्लास रिप्रिजेंटेटिव (सीआर) को भी शपथ दिलाई गई। ग्रुप-1 आर्ट्स स्ट्रीम से पलक राणा, सुखप्रीत कौर, रीना देवी, साइंस स्ट्रीम से खुशबीर कौर, मोनिका ढिल्लन व परिधि शर्मा शामिल हैं। इसी तरह ग्रुप-2 कॉमर्स स्ट्रीम से रजनी, वृंदा और आंशिका, बीबीए से अभिषेक कालिया, हनी व हर्षिता को शपथ दिलाई गई। ग्रुप-3 बीसीए से तनिषा धीमान, काजल व अभिषेक रायजादा। बी-वाक से साल्वी, अमनदीप और प्रीति राणा। ग्रुप 4 आतिथ्य से शिवा, चेतना व अदिति। एनसीसी से धीरज धीमान व कंचन। रोवर्स एंड रेंजर्स से अमित कुमार और सुषमा। एनएसएस से जगदीप सिंह व आकृति शर्मा। सांस्कृतिक से नीरु सोनी और रिषभ शर्मा, खेलकूद से कर्तव्य ठाकुर व निकिता शर्मा। इसके अलावा क्लब और सोसाइटी से दिनकर सेखड़ी और समंतिका शर्मा को शपथ दिलाई गई। वहीं, प्रिंसिपल प्रो. सतदेव भारद्वाज ने सीएससीए के मनोनीत प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि उनसे कभी भी मिल सकते हैं। कहा कि सभी मिलकर कॉलेज स्टूडेंट्स की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। नवनियुक्त प्रधान प्रिया ठाकुर ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कॉलेज प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट होशियारपुर, 23 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस और समर्थ अभियान पर गगरेट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में जलभराव, भूस्खलन एवं सुरक्षित निर्माण पर हुई चर्चा रोहित जसवाल।  ऊना, 17 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण, शिमला के दिशा-निर्देशानुसार आज (शुक्रवार) को होटल हेवन हाइट्स, गगरेट में अंतर्राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : प्रदेश सरकार के प्रयासों से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से बदल रही है जीवन सिंह राणा के बाग की तस्वीर

कई औषधीय गुणों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में भी रामबाण औषधि। तीन साल की कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत। सेवानिवृति के पश्चात अधिकतर लोग...
Translate »
error: Content is protected !!