3 से 6 वर्ष के बच्चे दोबारा आंगनवाड़ी सैंटरों में भेजे जाएं : वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं

by

गढ़शंकर। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की ओर से प्रधान पालो की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम के कार्यलय में न होने पर सुपेरिंटेंडेंट कमलेश देवी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रधान पालो, सैक्रेटरी पलविंदर कौर, कैशियर जसविंदर कौर ने कहा कि यूनियन के सदस्य अपनी मांगों के संबंध में समय समय की सरकारों बार-बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यूनियन की ओर से कई बार रोष प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन उनकी मांगों का कोई हल नहीं निकाला गया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि आईसीडीएस स्कीम को रैगूलर किया जाए। आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर का मान भत्ता समय पर दिया जाए तथा 2010 से रहता पिछला बकाया 600 व 300 रुपए तुरंत दिया जाए। 3 से 6 वर्ष के बच्चे दोबारा आंगनवाड़ी सैंटरों में भेजे जाएं। एनजीओ वाला राशन बंदकर पहले की तरह सैंटरों में राशन भेजा जाए। वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं। बिल्डिंग का किराया तुरंत दिया जाए। आशंकित की भरती पहले के आधार पर की जाए। आंगनवाड़ी वर्करों से और कोई भी काम न लिया जाए, जिसमें बीएलओ की ड्यूटी, आटे दाल का सर्वे, पैंशन व मौतों की वैरिफिकेशन आदि। मिनी सैंटरों को पूरा किया जाए। पीएमएमवीवाई के केसों का 200 रुपए वर्कर व 100 रुपए हैल्पर को तुरंत लागू किए जाएं। बालन के पैसे 2013 से 15 पैसे से 40 पैसे होने थे, इसमें बढ़ोतरी करके तुरंत दिया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर : पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रग्स तस्करी, वसूली और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में था आरोपी; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस के सामने पहुंचा पटियाला। पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने गुरुवार, 24...
article-image
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए भर्ती हुए, हजारों लोगों को अब नशामुक्ति दवाओं की लग गई लत : मुफ्त नशामुक्ति दवाएं उपलब्ध कराने पर 102 करोड़ रुपये खर्च कर रही सरकार

चंडीगढ़ :  राज्य में सरकारी और निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए भर्ती किए गए हजारों लोगों को अब नशामुक्ति दवाओं की लत लग गई है।  पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर...
article-image
पंजाब , समाचार

ज़मीन-जायदाद की ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय, राजस्व सुधारों की दिशा में एक और अनूठी पहल फतेहगढ़ साहिब, 27 नवंबर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत : पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी चार दिन पहले- अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज को...
Translate »
error: Content is protected !!