विधायक राजेश ठाकुर ने डीसी के साथ किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

by
ऊना, 15 फरवरी: गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ गगरेट नगर पंचायत में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने पुराने ब्लाॅक भवन को देखा। विधायक राजेश ठाकुर ने जर्जर हो चुके इस भवन को गिराकर यहां पर एक पार्क बनाने की मांग की। इसक पश्चात विधायक ने बच्चों के लिए लाईब्रेरी बनाने के लिए मुख्य बाजार के मध्य एक स्थान सुझाया तथा इसके उपरांत उन्होंने उपायुक्त को एक और स्थान पर बड़ा पार्क बनाने की मांग की।
इस संबंध में डीसी ऊना राघव शर्मा ने एसडीएम गगरेट के साथ चर्चा की और आश्वासन दिया कि इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद डीसी राघव शर्मा ने गगरेट में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र के लिए चयनित की गई भूमि का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून की पढ़ाई से जागृत होती है आत्मविश्वास की भावना : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

कानून उनके लिए है, जिन्हें इसकी नितांत आवश्यकता :  न्यायमूर्ति सूर्यकांत एचपीएनएलयू शिमला में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू), शिमला ने आज हिमाचल प्रदेश न्यायिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 अप्रैल: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में डीपीआरओ कार्यालय शिमला सम्मानित

रोहित भदसाली। शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में जिला स्तर पर जिला शिमला से उत्कृष्ट विभाग के रूप में जिला लोक संपर्क...
Translate »
error: Content is protected !!