लूटपाट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सिमकार्ड और ठहराने का प्रबंध कराने वाले भी गिरफ्तार, देसी कट्‌टा और तेजधार हथियार बरामद

by

बठिंडा : बठिंडा के रामपुरा फुल में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का मुख्य आरोपी ड्राइवर ही निकला। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी वारदातों को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी ड्राइवर मनप्रीत उर्फ मनी और सागर से पटियाला से चोरी की 2 मोटरसाइकिल, एक देसी कट्‌टा, क्रेटा कार और बेसबॉल बैट, तलवार, दस्ता, कस्सी और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी रामपुरा फुल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना आरोपी ड्राइवर समेत उसके 6 साथियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनमें से 2 आरोपियों पर साल 2014 और 2021 में भी केस दर्ज हो चुके हैं। एसएसपी जे. इलनचेलियन ने बताया कि मुख्य आरोपी एक मामले के शिकायतकर्ता पुरूषोतम कुमार का ड्राइवर कोटकपुरा निवासी मनप्रीत सिंह मनी है, जिसने अपने अन्य साथियों दर्शन उर्फ सोना, सागर सिंह और अनमोल प्रीत मनी हैं। सभी आरोपी कोटकपुरा के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई क्रेटा कार, वारदात में इस्तेमाल जानलेवा हथियार और मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह मनी से देसी कट्‌टा बरामद किया गया है।
एसएसपी जे. इलनचेलियन ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि आरोपियों को वारदात को अंजाम देने के लिए सिम कार्ड रामपुरा के रहने वाले हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने मुहैया कराए थे। इसके अलावा उनके ठहरने व खान-पान और छिपने का बंदोबस्त रामपुरा निवासी पम्मा नाहर ने किया था। जिला पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर सिंह और हरप्रीत सिंह लाडी पर इससे पहले भी साल 2014 और साल 2021 में थाना सिटी रामपुरा व थाना सिटी कोटकपुरा में NDPS व IPC की विभन्न धाराओं के तहत 3 केस दर्ज हैं।
रामपुरा मंडी की रॉयल एस्टेट कालोनी में बीती 26 नवंबर को चार अज्ञात लोगों ने पुरूषोतम कुमार के घर के अंदर दाखिल होकर लूट की नीयत से पहले उनसे मारपीट की। फिर पुरूषोतम की क्रेटा कार छीनकर ले गए। थाना सिटी रामपुरा में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देशों पर एसपी रामपुरा फुल आसवंत सिंह व उनकी टीम ने टेक्निकल व खुफिया सोर्स के माध्यम से तफ्तीश में पाया कि वारदात को शिकायतकर्ता पुरूषोतम के ड्राइवर मनप्रीत सिंह मनी ने ही साथियों सहित अंजाम दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओल्ड एज फुटबाल क्लब ने गोल्ड फुटबाल क्लब को 3-0 से किया पराजित

युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम के तहत खेला गया खेल। माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की दया याचिका पर राष्ट्रपति से विचार करने का अनुरोध : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति से की ये गुजारिश

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति सचिव को निर्देश दिया कि वह दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष विचार के लिए...
article-image
पंजाब

सरकारी अभियानों की सफलता और समाजिक जागरुकता में एनजीओज़ का अहम योगदानः डा. बग्गा

विश्व एनजीओ दिवस पर डा. बग्गा ने रैडक्रास को भेंट की 5100 की सहयोग राशि होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : विश्व एनजीओ दिवस के मौके पर समाज चिंतक एवं रक्तदानी डा. अजय बग्गा ने जिला...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests two more

Hoshiarpur/August 4/Daljeet Ajnoha : The Punjab Vigilance Bureau has arrested accused Aruna Chhabra, former principal of K.D. College of Nursing Mahilpur, Hoshiarpur district from his residence at village Khudda Jassu, Chandigarh and accused Dr....
Translate »
error: Content is protected !!