सड़क सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए डीसी ने सभी हितधारकों का किया शुक्रिया

by
          एक माह तक चला सड़क सुरक्षा अभियान संपन्न
ऊना 17 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के अन्तर्गत चलाये गये यातायात जागरुकता अभियान का आज समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपायुक्त ने बताया कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चले इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागृत किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वाहन चालकों, ड्राइविंग स्कूल, ट्रक, टैक्सी व आॅटो यूनियन, स्कूल व कालेज के छात्रों, पार्षदों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, मीडिया कर्मियों, युवा संगठनों, सांस्कृतिक कला जत्थों इत्यादि के माध्यम से जिला के प्रत्येक व्यक्ति तक इस अभियान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि सड़क सुरक्षा से ही जीवन रक्षा संभव है।
डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समारिटन का परिचय दें। उन्होंने बताया कि गुड समेरिटन कानून के तहत सर्वोच्च न्यायालय ने यह प्रवाधान किया गया है कि घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनने के दबाव नहीं बनाय सकता है। इसके अलावा अस्पताल में बिना किसी औपचारिक्ता के घायल का तुरन्त उपचार करना जरूरी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की निसंकोच मदद करें।
उपायुक्त ने मीडिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया के कारण इस अभियान का संदेश जिला के लाखों लोगों तक पहंुचना संभव हुआ है।
इस अवसर पर आरटीओ रमेश चन्द कटोच ने मासिक अभियान के अन्तर्गत माह के दौरान प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों बारे जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों, संस्थानों, क्लबों, संगठनों व मीडिया द्वारा दिये गये योगदान के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीडीसी हरोली की अध्यक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी, मीडिया कर्मी, यातायात यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली...
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहित अनुपालनार्थ समिति गठित

ऊना : अम्ब नगर पंचायत के चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उल्लंझन करने के विनिर्दिष्ट मामालों पर विचार करने के लिए निर्वाचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक के शराब पीकर कक्षा में पहुंचा : शराब पीने की बात की कबूल की – विभाग ने दिए निलंबन के आदेश

एएम नाथ। मंडी : सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के नशे की हालत में कक्षा में पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!