प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग :सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई

by

नई दिल्ली 15 दिसंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में जिला होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव महिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ चल रही 2 फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण के चलते लोगों के स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।
सांसद तिवारी ने कहा कि गांव के पास दो फैक्ट्रियां स्थित हैं, जिनमें से एक कॉस्मेटिक और दूसरी फैट्स की फैक्ट्री है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पास बिनती की थी, जिसके बाद केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम तो पहुंची, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण स्वां नदी के जरिए सतलुज दरिया में जा रहा है। जहां जल और वायु दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। वह केंद्र सरकार से केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम भेजकर उक्त फैक्ट्रियों को बंद करवाने की अपील करते हैं ।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी प्रदूषण की समस्या के खिलाफ गांव वालों द्वारा दिए जा रहे धरने में शामिल भी हुए थे। जिन्होंने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात करके भी मामला उठाया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 अप्रैल को डा. अंबेदकर की जयंती पुर्व मनाया जाएगा : भाई केवल सिंह

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईताहासिक धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें वैसाखी के अवसर पर समागम के आयोजन व भारत रत्न बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है...
पंजाब

ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਿੰਡ ਲਾਲੇਵਾਲ ਅਤੇ ਤਲਵੰਡੀ ਸਿਬੂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਿਮ ਦਾ ਸਮਾਨ ਅਤੇ ਖੇਡ ਕਿੱਟਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਤਕਸੀਮ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ – 24 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਗਤੀਸ਼ੀਲ ਵਿਕਾਸ ਤਹਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ ਖੇਡ ਕਿੱਟਾਂ ਅਤੇ ਜਿਮ ਦਾ ਸਮਾਨ ਭੇਂਟ...
Translate »
error: Content is protected !!