कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर, बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका : निशा कटोच की ओर से पुलिस को शिकायत सौंपी

by

नादौन : मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ भाजपा द्वारा की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ हमीरपुर जिले में सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस वर्कर्स ने पूर्व मंत्री और जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस वर्कर्स ने गांधी चौक पर पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी फूंका। इस दौरान निशा कटोच की ओर से पुलिस को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर पूर्व मंत्री और दूसरे भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए शिकायत सौंपी।
नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका। गांधी चौक पर हुए प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी अजय शर्मा, एडवोकेट रोहित शर्मा, नरेश ठाकुर, विवेक कटोच, मनोज शर्मा, राकेश रानी वर्मा, होशियार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिस कारण पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब भाजपा को सबक सिखाकर रहेंगे। निशा कटोच ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं और मैं भी नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती हूं, जिस कारण व्यक्तिगत रूप से इस तरह के अभद्र भाषा के प्रयोग से वह खुद भी अपमानित महसूस कर रही हैं। निशा कटोच का कहना है कि इस तरह की अभद्र भाषा के प्रयोग से प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। इसलिए शिकायत दर्ज कराई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान : जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान ऊना, 21 जुलाई – जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

BJP विधायक हंसराज को मिली अंतरिम जमानत, : कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग देने को कहा

एएम नाथ। चम्बा :  चुराह से बीजेपी विधायक डा. हंसराज को जिला सत्र न्यायालय चंबा से बड़ी राहत मिली है। युवती के यौन शोषण मामले में कोर्ट से विधायक को अग्रिम जमानत मिल गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच लाख नौकरियों की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस, चार साल में एक लाख रोजगार भी नहीं दे पाई : अनुराग ठाकुर

जसवां-प्रागपुर में युवा आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बिक्रम ठाकुर ने 10 गारंटियों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की एएम नाथ।  जसवां-प्रागपुर, 14 नवंबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं...
Translate »
error: Content is protected !!