क्वांटम पेपर मिल द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की मांग : गांवों के लोगों ने दी थी सांसद को शिकायत

by

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र
गढ़शंकर/होशियारपुर, 3 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पेपर मिल क्वांटम पेपर लिमिटेड द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने के आरोपों की जांच करवाने व सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है, जिसके द्वारा फैलाए जा रहे पानी और हवा प्रदूषण के चलते आसपास के गांवों के लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यावरण मंत्री को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने कहा है कि सैला खुर्द में चलने वाली उक्त पेपर मिल के आसपास रहने वाले लोगों से उन्हें शिकायतें मिली हैं, जिनमें स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि उक्त मिल द्वारा फैलाए जा रहे पानी और हवा प्रदूषण के चलते उनका जीना मुश्किल हो गया है। बीते सालों के दौरान लोग अलग-अलग अथॉरिटीज के पास शिकायतें भी दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सांसद तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी एक पत्र लिखा था और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को निर्देश देकर मिल के पास स्थित गांवों में हालातों की जांच करवाए जाने की अपील की थी। लेकिन अफसोसजनक है कि पीपीसीबी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी सही से पालन नहीं किया।
इस क्रम में, हाल ही में वह अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, तो संबंधित गांवों के कई नुमाइंदे उनसे मिले और एक बार फिर से मामले को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की अपील की। क्योंकि वहां प्रदूषण का स्तर, खास तौर पर जमीनी पानी की स्थिति, ना सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
जिसके चलते वह आपसे केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की एक टीम को भेजने और क्वांटम पेपर लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण संबंधी आरोपों की गहराई से जांच करवाने की अपील करते है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि समस्या का निवारण हो। इसके तहत मिल द्वारा फैलाए जाने वाले प्रदूषण को या तो कानून के अनुसार तय लिमिट पर लाया जाए या फिर आसपास स्थित गांवों के लोगों की जिंदगियों को बचाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर 15 जून तक खाली करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर खाली करने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने चुनाव के मद्देनजर 15 जून तक की मोहलत दी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के...
article-image
पंजाब

पी.डी. बेदी आर्य स्कूल का पांचवीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 7 अप्रैल : पी.डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल गढ़शंकर का पांचवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।...
article-image
पंजाब

पंजाब नगर निगम चुनाव- नामांकन रोकने का आरोप : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने आज भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और...
Translate »
error: Content is protected !!