नवजात लड़कियों की लोहड़ी मनाई : सिंबली में एक नूर सवै सेवी संस्था ने

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के सिंबली गांव में गांव में जन्म लेने वाली लड़कियों परनीत बद्धन, हरबीन कौर, मनरूप, परनीत कौर, गुरजोत कौर, हरजोत कौर, रूहनिका, गुरसहज कौर व दो अन्य की सांझी लोहड़ी परिजनों व समाजसेवीओ द्वारा समारोह पूर्वक डालकर उनका स्वागत किया गया। समारोह का उद्घाटन तरलोचन सिंह वाइस चैयरमेन ‘एक नूर सवै सेवी संस्था’ ने किया। इस दौरान महिला मंडल, एनआरआई हरमिंदर सिंह व मनजीत कौर यूएसए ने नवजात बच्चीयों के परिजनों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेट की ओर लड़को की तरह ही लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। संस्था की और से सभी बच्चीयों को तोहफे भेट किये गए। इस दौरान उपकार कोऑरडीनेशन सोसायटी नवांशहर की ओर से इस दौरान विशेष प्रमाणपत्र देकर सन्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच अमरजीत सिंह करनैल सिंह, कश्मीर कौर, उपकार सोसायटी के प्रधान जसपाल सिंह गिद्दा, लेक्चरार तरसेम पठलावा, चरनजीत सिंह भीन, नरिंदरपाल व करनैल सिंह ने लिंग अनुपात की जानकारी देते हुए कहा कि होशियारपुर जिला व छह वर्ष के ग्रुप में नवांशहर जिला पंजाब में प्रथम स्थान पर है। इस अवसर पर सोसायटी के प्रेस सचिव देसराज बाली, हरबंस कौर, प्रिं परविंदर सिंह जस्सोमजारा, सुरजीत कौर डुलकू, राजिंदर कौर, निरमल कौर, जसविंदर कौर, पम्मी थिंद, मनीत डुलकू, प्रभनूर कौर, गुरमीत कौर, बलवीर सिंह, सतीश कुमार, बलवीर सिंह व भारी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
फ़ोटो….
नवजात लड़कियों की लोहड़ी मनाते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बलजिंदर मान की पुस्तक ‘सुल्तान की पसंद’ का कुलवंत सिंह संघा व शविंदरजीत सिंह बैंस ने विमोचन किया।

 माहिलपुर – निककिया क्रूमबला के संपादक व बाल साहित्य के सिर्जक बलजिंदर मान द्वारा अनुवादित पुस्तक ‘सुल्तान की पसंद व अन्य कहानियों’ का विमोचन प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा...
article-image
पंजाब

BLOs to conduct door-to-door enumeration

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 22 :  Deputy Commissioner-cum-District Election Officer today briefed representatives of recognized political parties in the district about the second phase of Special Intensive Revision-2026 and appealed for full cooperation in...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें , जो शाम होने के बाद बन जाती दुबई : दिल्ली जितनी हसीन दिन में , उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती

नई दिल्ली । दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों...
article-image
Uncategorized , पंजाब

जरनैल सिंह वाहिद ग्रिफ्तार : विजिलैंस टीम ने फगवाड़ा में उनके घर पर रेड की, पत्नी और बेटे को साथ भी ले गए विजिलैंस टीम

चंडीगढ़,30 सितंबर: पंजाब विजिलेंस टीम ने फगवाड़ा के होशियारपुर रोड स्थित जरनैल सिंह वाहिद के आवास पर छापेमारी की और इस मौके पर विजिलेंस टीम जरनैल सिंह वाहिद, उनकी पत्नी और उनके बेटे संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!