जेसीओ सहित तीन जवानों की गहरी खाई में गिरने से शहीद : जिन्में ऊना व हमीरपुर का भी एक एक जवान शामिल

by

कुपवाड़ा : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन जवानों की जान चली गई। सेना ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सैन्य अधिकारी ने बताया कि माछिल सेक्टर में दस जनवरी की शाम नियमित गश्त की जा रही थी। रास्ते में भारी बर्फबारी होने के कारण ट्रैक टूट गया था। अग्रिम चौकी की तरफ जा रहे तीन जवान इसके चलते गहरी खाई में जा गिरे। इसमें एक जेसीओ और दो जवान शामिल थे। घटना के बाद तुरंत बाद निकटतम चौकी के सैनिकों ने अन्य जवानों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रतिकूल मौसम और उबड़-खाबड़ इलाका होने के बाद रेस्क्यू टीम को सुबह तीनों के पार्थिव शरीर बरामद हुए। शहीदों की पहचान हवलदार अमरीक सिंह (39) निवासी ग्राम मंडवारा, पोस्ट मारवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना और अमित शर्मा (23) निवासी ग्राम तलसी खुर्द, पोस्ट किर्विन, तहसील व जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार (43) निवासी ग्राम मजुआ उत्तमी, पोस्ट रायका, तहसील, बिश्नाह जिला जम्मू, जम्मू कश्मीर भी इस हादसे में शहीद हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शंखनाद : सुजानपुर से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी

शिमला | कांग्रेस 29 सितंबर को सुजानपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली करने की तैयारी में कर चुकीं है। प्रदेश कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस को प्रस्ताव भेज चुकी है। हाईकमान के जबाव का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगरेलियां मनाते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए बीजेपी नेता : सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई अश्लीलता

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले  बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़  का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनीता केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को करेंगी रोड शो : सुनीता पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल – आतिशी

नई दिल्ली  :  दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सुनीता केजरीवाल के चुनाव प्रचार को लेकर अपडेट दिया है। आगाज दिल्ली से होगा। पूर्वी दिल्ली इलाके में रोड शो से वोटर्स को लुभाने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हर कोने में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री ने शिमला-2 अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत शिमला, 18 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!