दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ के 30% पद खाली है, जो चिंता का बड़ा कारण : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

शिमला :दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर स्थाई नीति ना होने से अध्यापक वहां जाने से कतराते हैं। जिस वजह से स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ के 30% पद खाली है। जो चिंता का बड़ा कारण है। हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ की भर्ती के लिए सरकार जल्द स्थाई नीति बनाएगी। इस नीति के तहत दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में जाने वाले अध्यापकों को निश्चित समय अवधि के बाद ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। सरकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस का ड्राफ्ट रूल तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने माना कि प्रदेश में मौजूदा समय में स्कूलों में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के 12000 पद खाली चल रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में तो स्थिति सामान्य है लेकिन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अध्यापकों के खाली पद चिंता का विषय है। रोहित ठाकुर ने कहा कि इन रिक्त पदों को सरकार युक्तिकरण तरीके से भरेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि TGT और JBT के 6 हजार नियुक्तियों का मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर जल्द कोई फैसला लेगी। रिक्त पदों को भरने का मामला कैबिनेट के समक्ष रखेंगे। स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने का मामला विभाग ने वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही इसे मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। आने वाले समय में जल्द स्कूलों को स्टॉप उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को जॉब बेस शिक्षा दी जाए, सरकार इसको बढ़ावा देगी, साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे सरकार उठाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुरथल में आकर घरबंद हो जाती थीं विदेशी महिलाएँ, अचानक छापेमारी करती है पुलिस

सोनीपत :  हरियाणा के सोनीपत से होकर गुजरता है 44 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग। और इस सड़क पर ही स्थित है मुरथल। यह जगह वैसे तो एक आम कारण से प्रसिद्ध है, लेकिन हाल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम गुम्मा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

ग्रामीण क्षेत्र में टैलेंट की कोई कमी नहीं – रोहित ठाकुर शिमला 03 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इस टैलेंट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
हिमाचल प्रदेश

टैगोर स्कूल कुठाड़ में इन्वेस्टिचर समारोह 7 अप्रैल को समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे

पट्टा मेहलोग, 3 अप्रैल (तारा) : दून क्षेत्र के प्रतिष्ठित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ के परिसर में सात अप्रैल को वार्षिक इन्वेस्टिचर अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यायल की निर्देशक प्रधानाचार्य रीता...
Translate »
error: Content is protected !!