सुशील कालिया आत्महत्या मामले : पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

by

जालंधर में कांग्रेस से पूर्व पार्षद सुशील कालिया आत्महत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिछले 2 दिन से पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही थी, लेकिन कार्रवाई ना होने से आहत परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कार्रवाई ना होने के विरोध में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर थाने को घेरकर बैठे हुए थे। एडीसीपी 1 बलविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वार्ड-64 से कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की ने जहरीला पदार्थ निगलकर शनिवार शाम को खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी सहित कई नामचीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि उन पर जालसाजी का केस दर्ज हुआ तो उसकी एवज में जज व पुलिस अधिकारियों के नाम पर 15 लाख रुपये वसूले गए हैं और परेशान भी किया जा रहा है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।
कांग्रेस पार्षद सुशील उर्फ विक्की कालिया उनके बेटे अंशुमन और रिश्तेदारों के खिलाफ पिछले साल पुलिस ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। सुशील कालिया और उनके परिजनों पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगा था। सुशील कालिया ने तो केस में पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत ले ली थी, लेकिन उनके बेटे को हाईकोर्ट से जामनत नहीं मिली थी। इसके बाद जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था, लेकिन वहां पर भी कोई राहत नहीं मिली थी।
विधायक बावा हेनरी ने अपनी विधायक निधि से उत्तरी हलके में छह वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। जो ग्रांट जारी हुई थी वह बैंक खाते से तो निकल गई, लेकिन आगे इस्तेमाल नहीं हुई। प्रदेश में सत्ता पलट हुआ तो मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई। इसमें पार्षद सुशील कालिया और उनके बेटे अंशुमन समेत 20 लोगों को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने सभी को नामजद किया था।
सुसाइड नोट : सुसाइड नोट में विक्की कालिया ने लिखा है कि उन्हें पूर्व विधायक केडी भंडारी ने काफी परेशान किया है। इसलिए वह खुदकुशी कर रहे हैं। इसके अलावा जिक्र किया कि उन्होंने 18 अगस्त को राजकुमार शर्मा उसकी पत्नी अंजू शर्मा व आकाश शर्मा को फोन किया कि मेरे केस में मदद कर दो। इसके लिए 20 लाख रुपये मांगे गए। इन लोगों ने कहा कि 15 लाख रुपये तो जज व पुलिस को देने हैं और पांच लाख कुछ लोगों को देने हैं। उन्होंने कहा था कि पांच लाख रुपये भूषण लूथर, जतिंदर चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा, राजन शारदा, करितका शारदा को पैसे देकर मुंह बंद करना पड़ेगा। मेरे को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये लिए गए। राकेश मल्होत्रा गुड्डू से 4 लाख 65 हजार की राशि लेनी है, जिसने मुझे ब्लैकमेल करके ली है। केडी भंडारी का नजदीकी जय महेंद्रू भी इसमें शामिल है।
सरकारी ग्रांटों में किया था हेरफेर : केडी भंडारी
पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि सुशील कालिया विक्की ने सरकारी ग्रांटों में हेरफेर किया था। कई सोसायटियों के लोग गबन की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस पर उन्होंने सुशील कालिया विक्की के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करवाया था। इस केस में वह खुद शिकायतकर्ता हैं। इसलिए उनका नाम सुसाइड नोट में लिखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sant Satwinder Heera Urges Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 12 : All India Adi Dharma Mission (Regd.) India National President Sant Satwinder Heera, during a special meeting in Chandigarh with the saint community under the Punjab government’s outline for programmes marking...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
article-image
पंजाब

सोहन सिंह ठंडल की घर वापसी – शिरोमणि अकाली दल में फिर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजनीतिक गलियारों में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला जब वरिष्ठ नेता सोहन सिंह ठंडल ने औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में वापसी की। वे कुछ माह पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!