चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत : 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी, दोस्त के साथ कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे

by

हलवारा : हलवारा क्षेत्र के थाना दाखा के गांव पमाल वासी 17 वर्षीय होनहार कबड्डी खिलाड़ी शानवीर सिंह की चिट्टे का टीका लगाने के बाद ओवरडोज से मौत हो गई। शानवीर को उसके दोस्त सुखराज सिंह वासी पमाल ने ही नशे में चिट्टे का टीका भरकर लगाया था। दोनों दोस्त कुलगहणा गांव के नशा तस्करों से चिट्टा लेकर आए थे और गांव आलीवाल के पूर्व सरपंच की मोटर पर नशा करने के लिए रुक गए।
सुखराज ने शानवीर को चिट्टे का टीका भरकर लगा दिया, लेकिन ओवरडोज के कारण शानवीर तड़पने लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सुखराज घबरा गया और चुपचाप अपने घर गांव पमाल चला गया। शानवीर के परिवार को पता था कि दोनों इकट्ठे घर से शानवीर के प्लेटिना मोटरसाइकिल पर कहीं गए थे।
इसलिए जब बुधवार देर रात तक शानवीर घर नहीं लौटा तो उसका परिवार सुखराज के घर पहुंच गया। पहले तो सुखराज टाल मटोल करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सच्चाई बता दी। जिसके बाद सुखराज उन्हें लेकर आलीवाल के पूर्व सरपंच की मोटर पर पहुंचा जहां शानवीर का शव पड़ा था। परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना दाखा में मृतक शानवीर सिंह के पिता बलविंदर सिंह के बयान पर सुखराज सिंह निवासी पमाल और नशा तस्कर दर्शना कौर उर्फ दर्शो, करमजीत कौर और बूटा सिंह सभी वासी गांव कुलगहणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। थाना दाखा की पुलिस ने मृतक शानवीर के दोस्त सुखराज सिंह और नशा तस्कर बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दर्शना कौर उर्फ दरशो और करमजीत कौर फरार हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कैसे मिला चिट्टा
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सरनजीत सिंह ने बताया कि सुखराज अपने दोस्त शानवीर को लेकर उसके मोटरसाइकिल पर कुलगहणा के नशा तस्कर बूटा सिंह के घर पहुंचा। बूटा सिंह उन्हें दर्शना कौर उर्फ दरशो के घर ले गया। दरशो ने दोनों से 800 रुपये लिए और करमजीत कौर वासी गांव कोटली के घर ले गई। करमजीत कौर के घर से चिट्टा लेकर दोनों आलीवाल गांव के पूर्व सरपंच की मोटर पर आ गए। सुखराज ने पहले खुद को चिट्टे का टीका लगाया और वो झूमने लगा।
नशा ज्यादा हो जाने के कारण सुखराज को पता ही नहीं चला कि उसने शानवीर को अधिक मात्रा में चिट्टे का टीका भरकर लगा दिया। मृतक शानवीर सिंह के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा पूर्व पंच ने बताया कि शानवीर का मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स, जूते और और सभी दस्तावेज गायब हैं। इसलिए उन्हें शक है कि शानवीर की मौत कहीं और हुई है और उसका शव कहीं और फेंका गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे से 4 युवकों की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन : थाना लखोंके बहराम के इंचार्ज सहित 2 निलंबित

गुरुहरसहाय :   फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के साथ लगते गांव लाखोके बहराम में कुछ दिन पहले दो दिनों में 4 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद आज जिला सिविल प्रशासन...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में SIR-2026 का 100% काम पूरा, 12 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची: आशिका जैन

12 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी, अनमैप्ड मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से भेजे जा रहे नोटिस होशियारपुर, 26 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत...
article-image
पंजाब

New Academic Session Begins at

Admissions Ongoing for Limited Seats Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 ‘: The new academic session 2025–26 has commenced at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, with undergraduate and postgraduate classes already in progress....
article-image
पंजाब

तस्कर के खिलाफ कार्रवाई, मुक्तसर में 5.60 लाख की प्रापर्टी फ्रीज,घर के बाहर नोटिस चिपकाया

श्री मुक्तसर साहिब । श्री मुक्तसर साहिब मेंपुलिस ने मलोट के गांव लक्खेवाली में एक नशा तस्कर की 5.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। मलोट के डीएसपी अंग्रेज सिंह और लक्खेवाली थाना...
Translate »
error: Content is protected !!