पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों की धक्का-मुक्की : सीएम मान के आवास का घेराव करने पहुंचे

by

संगरूर : संगरूर स्थित CM भगवंत मान के आवास के बाहर रविवार को पुलिस और बेरोजगार अध्यापकों की धक्का-मुक्की हुई है। अध्यापक नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनकी मांग है कि राज्य में पड़े खाली पोस्टों को भरा जाए। पिछले 3 साल से पंजाब में TET का एग्जाम नहीं हुआ है। एग्जाम लेने के बाद उन खाली पदों को भरा जाए। जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकलेगा, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। 10-15 दिन पहले भी बेरोजगार अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। उस समय कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि 10 तारीख तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जब आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला तो वे आज सीएम मान के आवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

4 अप्रैल को जिले में मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस बंद रखने के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश

होशियारपुर, 3 अप्रैल: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने 4 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर जिले में मीट की दुकानों व स्लाटर हाउस बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट...
article-image
पंजाब

दरबार बापू गंगा दास जी में भगवान श्री चंद्र जी का प्रकाश पर्व 12 सितंबर को मनाया जाएगा

होशियारपुर। दलजीत अजनोहा  :  अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी के दरबार  माहिल पुर में भगवान श्री चंद्र जी महाराज का 530 वा प्रकाश पर्व दरबार के मुख्य सेवादार मनदीप  सिंह बैंस के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा ने रोटरी आई बैंक सोसाइटी के चेयरमैन पद की संभाली कमान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की विशेष बैठक प्रधान जे. बी. बहल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 2 वर्ष के लिए चेयरमैन पद के लिए विचार विमर्श किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
Translate »
error: Content is protected !!