100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं, दसवीं व बारहवीं श्रेणी की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के

by

जिले में 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा
होशियारपुर : चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 20 फरवरी से 20 अप्रैल 2023 तक चलने वाली आठवीं, दसवीं व बारहवीं श्रेणी की फरवरी/मार्च-2023 की वार्षिक परीक्षा(ओपन स्कूल सहित) के दौरान जिले के समूह परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर सी.आर.पी.सी की धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।
जारी आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आम देखने में आया है कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति आदि परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द एकत्रीत हो जाता है, जिसके कारण अप्रिय घटना होने की शंका बनी रहती है और परीक्षा की पवित्रता भी भंग होती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने जिले की सीमा के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे के अंदर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर होगी संयुक्त राष्ट्र दशक की शुरुआत, प्रकृति की बहाली संयुक्त राष्ट्र दशक का लक्ष्य: अशवनी जोशी

कोविड-19 से वापस उछाल के हमारे अवसर। नवांशहर: बीता वर्ष, एक वैश्विक महामारी और जलवायु, प्रकृति और प्रदूषण के निरंतर संकट सहित कई संकटों का सामना करते हुए एक कठिन वर्ष था। गो ग्रीन...
article-image
पंजाब

Awareness Workshop Held at LBPL

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.20 : Under Punjab government’s “War Against Drugs” (yudh Nasian Virudh)campaign, the District De-Addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur organised an awareness workshop at Ludhiana Beverages Limited, Coca-Cola Hoshiarpur Plant (LBPL), following directives from...
article-image
पंजाब

स्टांप ड्यूटी नोटिफिकेशन होगा भविष्य में लागू….पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में स्पष्ट किया है कि नवंबर 2025 में जारी किया गया स्टांप ड्यूटी से संबंधित नोटिफिकेशन पूर्व प्रभाव (रेट्रोस्पेक्टिव) से लागू नहीं...
article-image
पंजाब

सरकार व SMO पोसी के व्यवहार से त्रस्त विरुद्ध आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन : तहसीलदार को सौंपा गया मांगपत्र

गढ़शंकर, 22 सितंबर : पंजाब सरकार व एस. एम. ओ. पोसी द्वारा आशा वर्करों के साथ किये जा रहे व्यवहार से त्रस्त आशा वर्करों व मुलाजम नेताओं ने गढ़शंकर शहर में रोष प्रकट करते...
Translate »
error: Content is protected !!