मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

by

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की
होशियारपुर, 24 फरवरी:
पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज अपने कार्यालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इस संबंध में जिला प्रशासन पूरे प्रबंध कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वे प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नरों व एस.एस.पीज को पत्र लिख रही है ताकि वे अपने जिले के लोगों को अपील करें कि हिमाचल प्रदेश के गांव मैड़ी(जिला ऊना, तहसील अंब) में डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले में जाने के लिए वे भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मैड़ी मेला 27 फरवरी से 10 मार्च तक हो रहा है और देखने में आया है कि श्रद्धालु मेले के दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों, ट्रकों, कैंटरों व अन्य सामान ढोने वाले वाहनों पर जाते हैं, जो कि किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है और हमेशा हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने जिला पुलिस सचिव आर.टी.ए को निर्देश दिए कि वे हिमाचल से लगने वाली सीमाओं पर नाके लगाएं और यकीनी बनाएं कि श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों पर मैड़ी मेले में न जाएं। उन्होंने कहा कि मेले में पंजाब से काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं, इस लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे ऊना जाने वाले हर रुट पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए 24 घंटे अपनी टीमों को सक्रिय करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
कोमल मित्तल ने सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी को ओवर लोडिड वाहनों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने व लाउड स्पीकर की मंजूरी संबंधित एस.डी.एम्ज से लेना अनिवार्य हैं। उन्होंने लंगर कमेटियों को हिदायत करते हुए कहा कि वे लंगर से पीछे हट कर लगाएं ताकि ट्रैफिक में कोई बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने एस.डी.एम. होशियारपुर व एस.डी.एम गढ़शंकर को निर्देश दिए कि वे लंगर कमेटियों को लंगर लगाने के दौरान हिदायत जारी करें कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का लंगर में प्रयोग न करें। उन्होंने जिला पुलिस को श्रद्धालुओं के लिए विशेष रु ट प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी(आप्रेशन व सुरक्षा) रविंदर सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, सचिव आर.टी.ए. प्रदीप सिंह ढिल्लों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 जिलों को बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी :

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान हर संभव कोशिश कर रही है। शनिवार को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि 31...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : क्रॉस फायरिंग में 4 आरोपी घायल

तरनतारन :  वल्टोहा इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ों हुई। जानकारी के अनुसार, वल्टोहा थाना पुलिस की टीम एक गैंगस्टर के दो साथियों के साथ हुई क्रॉस फायरिंग की जांच और कार्रवाई...
article-image
पंजाब

रजिस्टर्ड निर्माण कामगार अपने नज़दीकी सेवा केन्द्रों में जाकर स्कीम का लाभ ले सकते, जो ख़ुद या उनके पारिवारिक मैंबर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे- डिप्टी कमिशनर

होशियारपुर: पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के मद्देनज़र रजिस्टर्ड निर्माण कामगार या उनके पारिवारिक मैंबर जो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, के लिए वित्तीय मदद की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास जी के मुख्य सेवक दास मनदीप सिंह बैंस का जन्मदिन मनाया गया

इस अवसर पर परमजीत सिंह बैंस व अन्य के नेतृत्व में सभी सेवकों द्वारा केक काटा गया *बापू जी को भोग लगाने के बाद केक सभी संगतों में निरंतर वितरण किया गया * होशियारपुर/दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!