हरोली को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए तैयार की जा रही नई योजनाएं : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत टाहलीवाल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की. नगर पंचायत के नव नियुक्त प्रधान एवं उप प्रधान को दी बधाई
ऊना : 2 मार्च : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नगर पंचायत टाहलीवाल में नगर पंचायत के नव नियुक्त प्रधान और उप प्रधान बनने के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उप मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रधान प्रकाश चंद एवं उप प्रधान गुरनाम सिंह को बधाई दी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिर और स्थाई सरकार है परिंदा भी पैर नही मार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास का विरोधी है। पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई गारंटियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा जिसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से टाहलीवाल को विकास के पथ पर आगे लेकर जाएंगे। लगातार 5वीं बार विधायक बनने का अवसर आप लोगो ने दिया, यह प्यार मुझे क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रदेश वीरभूमि के साथ-साथ देवभूमि है। यहां की सारी महिलाओं को तीर्थ दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता चिंतपुर्णी मंदिर की भव्यता के लिए कार्य आरंभ किया जा चुका है, जल्द ही माता चिंतपूर्णी में जरूरी सुविधाओं से विश्व स्तर के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि टाहलीवाल और पोलियां की सड़क के ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए 75-75 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है ताकि इस क्षेत्र में दुर्घटना न हो।
उन्होंने कहा की हरोली महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए साढ़े 8 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। भवन निर्माण से यहां के छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त खड्ड महाविद्यालय के फर्नीचर के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा की रामपुर हरोली पुल के दोनों ओर वर्षा शालिका, सेल्फी प्वाइंट आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि वह पुल पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या का हमेशा-हमेशा के लिए निदान किया जायेगा जिसके लिए कार्य आरंभ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। हम सब मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़कर इस क्षेत्र को नशा मुक्त करेंगे। वही माइनिंग माफिया के खिलाफ भी उचित कदम उठाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्यायों के हिसाब से कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर तैयार हो सके।
नव नियुक्त नगर पंचायत प्रधान ने कहा कि जो दायित्व हमे सौंपा गया है हम पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठ होकर उसका पालन करेंगे और नगर पंचायत को उप मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से विकास को गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, नगर पंचायत के सदस्यगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश बिट्टू, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, राजवीर कौर, पवन ठाकुर, उप मंडलाधिकारी विशाल शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांधी से मिन्द्रा के बीच निश्चित अवधि के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए दिशा निर्देश एएम नाथ। चंबा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विधायकों की संख्या नहीं पता, वो कर रही हैं महिला सशक्तिकरण की बात :

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए बिल लाने का आरोप लगाते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योग से निरोगी जीवन का संदेश, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बद्दी, 21 जून (तारा) , नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती के जीएस रिजॉर्ट में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। किशोर योगा एकेडमी एवं श्री हरिओम योग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कवि गोष्ठी आयोजित : आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से भरवाईं के रेस्ट हाउस में

चिंतपूर्णी। ऊना जिला में स्थित भरवाईं के रेस्ट हाउस में आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 8 कवियों ने हिस्सा लिया। इस कवि गोष्ठी में वित्त...
Translate »
error: Content is protected !!