बैल गाडिय़ों की दौड़ा शुरू करवाने के लिए डिप्टी सपीकर रोड़ी को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर । बैल दोड़ाक वीर तथा संघर्ष कमेटी पंजाब दुारा पंजाब में लंबे समय से बैल गाडिय़ों की दौड़े बंद होने को लेकर दोबारा बैल गाड़ी की दौड़ों को शुरू करने की मांग को लेकर आज डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, जरनैल सिंह हैरियां व अन्य ने कहा कि पंजाब की विरासती खेल बैल गाडिय़ां की दौड़ों के साथ पंजाब के लाखों लोग भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए है। जिसके साथ काफी जरूरतमंद परिवारों का गुजारा भी चलता है। उन्होंने कहा कि बिभिन्न बैल गाड़ी दौड़ाक कमेटियों दुारा समय समय की सरकारों को ज्ञापन इस संबंधी दिए जाते रहे है। लेकिन अव तक बैल गाडिय़ों की दौड़े शुरू करने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार दुारा बैल गाडिय़ों की खेलों के लिए जो भी हिदायतें की जाती है उन्हें कमेटियों दुारा पूर्ण तौर पर लागू किया जाता है। उन्होंने डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी से मांग की कि बैल गाडिय़ों की दौड़े दुबारा शुरू करवाई जाए ताकि पंजाब के लोग अपने विरासती विरसे को संभाल सके। उन्होंने डिप्टी सपीकर से कहा कि अगर सरकार ने बैल गाडिय़ां की दौड़े शुरू नहीं करवाई तो भविष्य में अगामी पीढ़ी इस विरासत को भूल जाएगे। इस समय डिप्टी सपकीर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने उन्हें सबंधित विभाग के मंत्री व अधिकारियों से उनकी मांग पहुंचाएगे। इस समय इंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सर्वण सिंह, प्रीतम सिंह, नवजिंदर सिंह, युवराज सहोता, चरनजीत सिंह, हरचंद सिंह, सुखविंदर सिंह, करनैल सिंह, बीरकरन सिंह, कुलजीत सिंह, अमित शर्मा, कुलजीत ङ्क्षसंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार : आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है। प्रेस को जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एसएचओ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कोरोना से 3 लोगों की मौत : अमेरीकी राष्ट्रपति को भी हुया कोरोना

शिमला: 21 जुलाई: हिमाचल में गुरुवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ 597 नए के सामने आए। कोरोना से 2 मौतें मंडी और एक मौत शिमला में हुई है।...
article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस देश के सैनिकों के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ गर्ल्स कालेज जेजों ने मनाया कारगिल विजय दिवस होशियारपुर 26 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!