बंगाणा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया : 12 श्रद्धालु घायल, सभी पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी

by

बंगाणा : थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी हैं। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कैंटर सवार सभी श्रद्धालु पीर निगाह में दर्शन करने के बाद बाबा बालकनाथ मंदिर जा रहे थे। इस बीच तलाई मोड़ के पास कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। पहाड़ी से जोर से टकराने के बाद 40 में से 12 श्रद्धालुओं को चोटें आईं।
कैंटर से बाहर निकालने के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एक घायल श्रद्धालु के अनुसार कैंटर की ब्रेक फेल हो गई थी और सभी की जान बचाने के लिए चालक ने उसे रोकने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया।
चालक की पहचान राकेश कुमार (43) निवासी नडाला थाना सुभानपुर,कपूरथला के तौर पर हुई है। अन्य घायलों में विजय कुमार (45) जगत सिंह (52) गुरमीत सिंह (26), रवि कुमार (26), विपन कुमार (30), बलबिंदर सिंह (32) निवासी तलवंडी कोका जिला कपूरथला पंजाब, बगीचा राम (39) निवासी भुलत्थ, कपूरथला, अजय कुमार (28), विजय कुमार (27) निवासी जामलपुर थाना भोगपुर, जालंधर, सुरजीत सिंह (32), कर्मबीर (13) निवासी हबीबवाल जिला कपूरथला पंजाब, संजीव कुमार (22) निवासी ठिकरीवाल कपूरथला पंजाब शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

35 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार : 50 लाख कैश बरामद, ऑफिस में लगवा रखा 70 लाख का फर्नीचर

मोहाली : हरियाणा का फर्जी चीफ सेक्रेटरी बन लोगों से इमिग्रेशन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले व्यक्ति को उसके 2 साथियों के साथ मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
article-image
पंजाब

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक कल्याण सहित 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उठाए गए कदमों का किया उल्लेख

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बता दें कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण दिया। अपने अभिभाषण में गवर्नर ने पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पिता अक्सर शराब के नशे में मेरे साथ यौन शोषण करते थे, करते थे मुझ पर हिंसा- जब मैं छोटी थी : स्वाति मालीवाल

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में बीबीसी के एक प्लेटफार्म पर अपनी बचपन की दर्दनाक यादों को साझा किया, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा यौन शोषण का...
Translate »
error: Content is protected !!