पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार : शाहाबाद की बलजीत कौर के घर पहुंचा अमृतपाल दो बैग लेकर गया था, एक बैग वह वहीं छोड़ गया

by

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक अन्य करीबी सुखप्रीत सिंह को इंदौर से गिरफ्तार किया है। अमृतपाल शाहाबाद जाने से पहले बलजीत कौर के घर पर भी करीब छह से सात घंटे रुका था।
जालंधर पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से गिरफ्तार बलजीत कौर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। शाहाबाद की सिद्धार्थ कॉलोनी की रहने वाली बलजीत कौर अमृतपाल के साथी पपलप्रीत सिंह के संपर्क में थी। पुलिस ने बलजीत कौर से सवाल किया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। पपलप्रीत सिंह पंजाब का, फिर आपस में कैसे मिले? बलजीत कौर ने बताया कि दोनों का संपर्क सोशल मीडिया के जरिये हुआ था।
अमृतपाल सिंह से सीधा कोई संपर्क नहीं था बल्कि वह महिला के परिचित पपलप्रीत सिंह के साथ अचानक शाहाबाद पहुंचा था। बलजीत कौर को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि पपलप्रीत उसके घर पर अमृतपाल सिंह को लेकर आ जाएगा। जब पपलप्रीत ने बलजीत कौर को कॉल की तो यही कहा कि वह घर आ रहा है, किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने का जिक्र उसने नहीं किया।
रात को नौ बजकर 40 मिनट पर डोर बेल बजी तो पिता गुरनाम सिंह ने गेट खोला। बाहर पपलप्रीत के साथ एक और व्यक्ति था, जो बाद में अमृतपाल निकला। अमृतपाल ने कपड़े बदल लिए थे और पगड़ी पहन रखी थी।
बलजीत के घर एक बैग छोड़ गया था अमृतपाल
बलजीत कौर के घर पहुंचा अमृतपाल दो बैग लेकर आया था। एक बैग वह वहीं छोड़ गया था और दूसरा अपने साथ ले गया था। जाते समय उसने कहा था कि यह बैग उसके दो-तीन आदमी उसके घर से ही ले जाएंगे। ऐसे में बलजीत कौर व उसका भाई हरजिंद्र घबरा गए। बताया जा रहा है कि संबंधित बैग को बलजीत के भाई हरजिंद्र ने एसपी कुरुक्षेत्र सुरेंद्र सिंह भौरिया के हवाले कर दिया था। उस बैग में दो सिख चौले व तीन श्री साहिब ( छोटी कृपाण ) मिली थी।
उधर, इस मामले के खुलासे के बाद पंजाब पुलिस की एक टीम उसी दिन से शाहाबाद में डेरा डाले हुए है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने भी माना कि पंजाब पुलिस अभी भी क्षेत्र में मौजूद है और निगरानी रखे हुए है और लगातार कुरुक्षेत्र पुलिस के संपर्क में है।mएसपी एसएस भौरिया का कहना है कि पंजाब पुलिस को हर संभव सहयोग किया जा रहा है। दूसरी ओर, सोमवार को बलजीत कौर की रिमांड अवधि खत्म हो जाएगी। उसकी जमानत कराने के लिए परिजनों ने तैयारी शुरू कर दी है। वे भी यहां से सोमवार को पंजाब के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटके कुश्ती मुकाबले में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को किया चित्त साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां सम्पन्न

माहिलपुर – गुरुद्वारा शहीदां साहिब लधेवाल के खेल मैदान में साहिबजादा अजीत सिंह एनआईआर स्पोर्ट्स क्लब की अगुवाई व संतोख सिंह की देखरेख में हैवीवेट कुश्तियां का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्वतंत्रता दिवस मनाया

गढ़शंकर । स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में समागम आयोजित स्वतन्त्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!