अड्डा झुंगिया को ओवरलोड टिप्परो के खिलाफ बीत भलाई कमेटी देगी 30 मार्च को धरना

by

गढ़शंकर । बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर झुंगिया में बीत भलाई कमेटी की विशेष बैठक हुई। जिसमें 23 मार्च को गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बस अड्डा झुंगिया में टिप्पर से कुचल कर गांव भवानीपुर निवासी राज रानी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। बैठक में बिभिन्न वक्तायों ने कहा कि झुंगीयां से गढ़शंकर तक बेहद खराब सड़क पर ओवरलोड टिप्परों ने क्षेत्रवासियों का जीना दूभर कर दिया है।
पंजाब सरकार और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। टिप्पर माफिया को आम लोगों की जान की परवाह नहीं है, वह ओवरलोड टिप्पर लेकर दिन-रात सड़क पर दौड़ते हैं। मृतक राज रानी के वारिसों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय प्रशासन ने बेरुखी का रवैया अपनाया।
बैठक में बीत भलाई कमेटी व लोक बचाओ व पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी महिंदवानी व क्षेत्र के अन्य न्यायप्रिय संगठन 30 मार्च को सुबह 11 बजे से बस अड्डा झुंगियां में धरना देंगे।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र की जनता से मृतक राज रानी के वारिसों को चंदा देने, दिन में चलने वाले टिप्परों को बंद कराने, भारी संख्या में सड़क की मरम्मत करने की अपील की।
आज की बैठक में कमेटी चैयरमैन रमेश लाल किसाना सरपंच, अध्यक्ष बलबीर सिंह बैंस, सतीश राणा, तीर्थ सिंह मान, राम जी दास चौहान, गरीब दास, जोगिंदर राज सोढ़ी, डॉ. रणधीर सिंह, महेंद्र पाल नंबरदार, हरभजन सिंह, कुलभूषण कुमार और बिट्टू हरमा मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रूसी सेना में पंजाबी युवाओं की जबरन भर्ती करने का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में उठाया

चंडीगढ़ :  भारतीय नौजवानों को जबरदस्ती रूसी मिलिट्री में भर्ती करके युक्रेन की जंग में भेजे जाने की मीडिया रिपोर्टों के चलते पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार : लो हार्ट रेट की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में अब सुधार है. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री मान की हेल्थ बुलेटिन में बताया कि उनकी तबीयत पहले के मुकाबले काफी अच्छी है...
article-image
पंजाब

सबके भले की अरदास की : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने लहरी शाह मंदिर में टेका माथा

रूपनगर 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लहरी शाह मंदिर में माथा टेक कर सबके भले की अरदास की...
article-image
पंजाब

Vastu Flaw in Northwest Corner

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar 21 : Vastu defects in the northwest corner of a home trigger major life events at rapid speed, causing worldly individuals to suddenly turn towards detachment. Even against their family’s wishes, they...
Translate »
error: Content is protected !!