चौथे दिन 440 नए कोरोना पॉजिटिव : कांगड़ा में सबसे ज्यादा 172 नए मरीज मिले

by

शिमला : कोरोना के प्रदेश में लगातार चौथे दिन 440 नए केस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। शिमला में 43 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4207 हो गया है। वहीं कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2145 हो गई है। कांगड़ा में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। यहां पर गुरुवार को भी कोरोना के सबसे ज्यादा 172 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इससे यहां पर कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 652 के पास पहुंच गया है।
मंडी में 61 नए मरीज पॉजिटिव मिले और सक्रिय मरीज 385 हो गए हैं। हमीरपुर में 51 नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीज 305 हो गए हैं। बिलासपुर में 33 नए मरीज मिले और यहां एक्टिव मरीज 173 हो गए हैं।
संक्रमण दर लगातार बढ़ती जा रही
चंबा में 13 नए पॉजिटिव केस मिलने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 73 हो गया है। किन्नौर में 5 नए मरीजों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हो गई है। कुल्लू में 13 नए मरीजों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है।
सिरमौर में 15 नए संक्रमित और मिलने के बाद यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 88 हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी के साथ हिमाचल में इसका पॉजिटिविटी रेट 8% के पास पहुंचने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑफिस में जिंदा जलाई महिला : बेटे की शिकायत और सीसीटीवी से खुला राज, एक अधिकारी ग्रिफ्तार

एलआईसी  कार्यालय में आग लगने से मैनेजर की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में साथ काम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहायक ड्रग कंट्रोलर के आठ ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महंगे वाहन-शराब बरामद

एएम नाथ । शिमला ;  ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने सरीन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू : पहले ही दिन हुआ जबरदस्त हंगामा

धर्मशाला : तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही पहले दिन 11 बजे शुरू हुई. शोकोदगार के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दल बीजेपी...
Translate »
error: Content is protected !!