विकास का सिलसिला रहेगा जारी कहा सांसद मनीष तिवारी ने : अलग-अलग गांवों के विकास के लिए 23 लाख रुपए के ग्रांट के चेक बांटे

by

रूपनगर, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए आज रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों हरिपुर, बागवाली, रामपुर, सुखसल, बस्सोवाल कालोनी, बास, दतारपुर, मांगेवाल व लंगड़ोया में कुल 23 लाख रुपये के विकास कार्यों संबन्धी चैक बांटे गए।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा, में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इन फंडों को गांवों में अलग-अलग विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में हल्के में विकास के लिए कई प्रोजेक्ट लाए गए थे। जबकि अब उनकी ओर से अपने संसदीय कोटे से लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और यह सिलसिला जारी रहेगा।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हकीम हरमोहिंदर पाल सिंह मिन्हास, सुरेंद्र सिंह हरिपुर, सरपंच गुरदीप सिंह, करनैल सिंह, काका सिंह, खुशहाल सिंह चेयरमैन, सरपंच सुरेंद्र कौर, हरमेश सिंह, अशोक सैनी, प्यारा सिंह, दीपक कुमार, कुलवंत कौर सरपंच, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, सरपंच गुरदेव सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र सिंह राय, बागवाली सरपंच अमनदीप कौर, अमरीक सिंह, हरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर नंगर रोड़ की बदतर हालत को लेकर दो घंटे ट्रैफिक जाम

डीएसपी व नायव तहसीलदार ने पहुंच कर सडक़ निर्माण शीध्र के अश्वासन पर खोला जाम गढ़शंकर: गढ़शंकर नंगल रोड़ की बदतर हालत के चलते कंडी संघर्ष कमेटी, कुल हिंद किसान सभा व सडक़ बनाओ...
article-image
पंजाब

ट्राई ही केवल के रेट तय कर सकती , राज्य सरकारें तो अपने उस पर लगने वाले टैकस कम कर सकती: तिवारी

गढ़शंकर: ट्राई ही केवल के रेट तय कर सकती है, राज्य सरकारें तो अपने उस पर लगने वाले टैकस कम कर सकती है। यह शब्द पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी ने पत्रकारो...
article-image
पंजाब

एनआरआई भाईयों का पंजाब में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन में विशेष योगदान: कुलदीप सिंह धालीवाल

कैबिनेट मंत्री व डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में की शिरकत गढ़शंकर, होशियारपुर, 06 नवंबर: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : 15 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर । पंजाब विधानसभा क्षेत्र 21-तरन तारन की उपचुनाव सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 5 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!