47 पंजाबियों समेत 119 लोग गिरफ्तार : कनाडा में पुलिस ने 556 कारें चोरी की बरामद की , कारों की कीमत 17 करोड़ रुपए

by

कनाडा में कार चोरी करने पर 47 पंजाबियों समेत 119 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनसे चोरी की हुई 556 कारें बरामद की हैं। इन कारों की कीमत 17 करोड़ रुपए। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। सुनसान जगह पर खड़ी कारों को निशाना बनाते थे।
कनाडा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन लोगों को ट्रेस किया है। नंवबर 2022 में इस मामले की पड़ताल शुरू की गई थी। पुलिस मुताबिक 2019 के बाद वाहन चोरी होने के मामले लगातार बढ़ गए। उसी समय से शुरू की गई पड़ताल में 119 लोग पकड़े गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कनाडा पुलिस द्वारा जिन पंजाबियों को कारें चोरी करने के मामले में नामजद किया उन सभी का पिछला रिकार्ड खंगाला जा रहा है। ये युवक किन लोगों के संपर्क में थे और कब से ये चोरी की वारदातें कर रहे है इस पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यास में डूबे 4 युवक : 2 युवकों की मौत , 2 की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

कपूरथला :  गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के जंगलों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माईनिंग माफिया ने साढ़े छे किलोमीटर बना डाला

गढ़शंकर :अजायब सिंह बोपाराय। बलाचौर के गांव चांदपुर रूडक़ी से लेकर गढ़शंकर के गांव सदरपुर से नंगल रोड़ तक माईनिंग माफिया ने करीव साढ़े छे किलोमीटर रास्ता जंगल में से कंडी नहर के साथ...
article-image
पंजाब

कुआंटम पेपर्स के साथ जल संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार ने समझौता, ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

चंडीगढ़ : जल संरक्षण और प्रबंधन प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए, पंजाब सरकार ने आज कुआंटम पेपर्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा और...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में पायलट का जिला संगठन पर फोकस, 4-4 जिला प्रधानों से दिल्ली में बैठकें

चंडीगढ़, 27 सितंबर। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने जिला संगठन को लेकर सीधे फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू की है। पायलट जिला कांग्रेस प्रधानों के साथ दिल्ली में बैठकें कर रहे हैं। इन...
Translate »
error: Content is protected !!