एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

by

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक उच्चतर शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा उनकी स्क्रीनिंग के लिए ऊना जिला में ब्लॉक स्तर पर गणित की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। ‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के तहत आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा।
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि एचसीएल के कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को ऊना ब्लॉक की ऑनलाईन परीक्षा ऊना(बाल), 12 मई को गगरेट ब्लाॅक प् और प्प् के लिए रावमापा अंबोटा में, 15 मई को बंगाणा और जोल ब्लाॅक के लिए रावमापा समूरकलां, 16 मई को अंब ब्लाॅक के लिए रावमापा अंब तथा 17 मई को हरोली ब्लाॅक के लिए रावमापा हरोली में आयोजित की जाएगी।
‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के क्लस्टर प्रमुख देवाशीष शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का प्रशिक्षण देती है, जिसमें छह महीने ऑनलाईन कक्षाएं चलती हैं। इन कक्षाओं के लिए कंपनी लैपटॉप और हर महीने के इंटरनेट शुल्क के रूप में 650 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद अगले छह महीने ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को 10 हजार रुपये का स्कॉलरशिप दिया जाता है। एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को एचसीएल में ही 2.2 लाख सालाना पैकेज पर नियमित नौकरी दी जाती है।
देवाशीष शर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ बच्चों को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी, आईआईएम नागपुर और एमिटी यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई एवं स्नातक की डिग्री भी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि आईटी के क्षेत्र में भविष्य देख रहे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018257223 और 9816351236 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोज सूद सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला, 31 मई: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत मनोज सूद विभाग में 36 वर्ष की सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में युवा विकास का उम्दा मॉडल बना ‘सामर्थ्य’ : 3.24 करोड़ से खेल-पढ़ाई-फिटनेस को बढ़ावा, चिट्टा-नशे के खिलाफ बन रहा मजबूत ढाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी. ऊना जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम जिले में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली एक प्रभावी और प्रेरक पहल बन कर उभरा है। चिट्टा व अन्य नशों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के साथ शुरू हुआ दो सप्ताह तक चलने वाला मेला

पट्टा मेहलोग, 2 अप्रैल (तारा) : क्षेत्र का ऐतिहासिक व लाखों श्रद्धालुओं की अगाध धार्मिक आस्था का प्रतीक मेला जोहड़ जी साहिब वीरवार को विधिवत अरदास व झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर के बचाव की तैयारी : जल शक्ति, वन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने के निर्देश

खड्डों के तटीकरण, मार्गों में सुरक्षा दीवारों पर भी रहेगा फोकस आपदा प्रबंधन तथा मिटिगेशन को लेकर डीसी ने ली बैठक धर्मशाला, 25 अगस्त। जिला कांगड़ा में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ निजी एवं पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!