गंदे पानी की निकासी का समाधान नहीं करने के चलते बीडीपीओ कार्यालय के सामने लोगों ने किया प्रदर्शन

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा के सतनोर-क्लोनी निवासियों ने उनके घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान न किये जाने के कारण ब्लाक विकास अधिकारी कार्यलय के सामने कामरेड महिंदर कुमार बद्दोआन व बलदेव सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और समस्या का समाधान निकालने के लिए बीडीपीओ को मांगपत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं और इसे लेकर विभाग के सभी अधिकारियों से मिलकर समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि गांव के दबंग ने अपनी जमीन में मिट्टी डालकर नालियों के गंदे पानी को बंद कर दिया है और यह गंदा पानी गलियों व उनके घरों में जमा हो गया है जिसके चलते लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर ने बताया कि पानी की निकासी के लिए शामलात जमीन न होने के कारण समस्या पैदा हुई है और इसका समाधान यही है कि घरों के पास गड्डा खोदकर गंदा पानी उसमे स्टोर किया जाए। इस दौरान प्रदर्शन मे प्रमोद, राजकुमार, तारा चंद, सुनीता देवी, बख्सीश कौर, सुरिंदर कौर, सुरिंदर सिंह, निरमल कुमार, रेशम कौर, हरमेश, राममूर्ति, रशपाल सिंह, बलजीत कौर, पूजा, सुषमा, परमजीत कौर, कुलदीप सिंह, कमला रानी, सोमनाथ, कृष्ण पाल व महिंदर पाल ने भी हिस्सा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाथों की बगीची में वार्षिक भंडारा आयोजित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शिव मंदिर छत्ता बाजार नाथों की बगीची सुखियाबाद में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ डाला गया और पूजन उपरांत भंडारा लगाया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज करने के मुख्यमंत्री मान ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ :  पंजाब में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पंजाब को...
article-image
पंजाब

जीटीयू ने पुरानी पेंशन बहाली पर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर, 14 फरवरी: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) इकाई गढ़शंकर ब्लॉक 1 और 2 तथा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति इकाई गढ़शंकर ने एनपीएस से प्रभावित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता सेमिनार...
Translate »
error: Content is protected !!