हरोली में पंचायत वार कोविड टेस्ट कराने के लिए लगेंगे कैंपः एसडीएम

by
ऊना – कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज हरोली में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हरोली, ईसपुर व दुलैहड, खण्ड विकास अधिकारी तथा पंचायत सब इंस्पैक्टर उपस्थित रहे।
बैठक में एसडीएम ने तहसीलदार व सभी नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने अधीनस्थ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को समय-समय पर चैक करेंगे तथा आम जनता को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूक करें। इसके अतिरिक्त वह अपने क्षेत्रों में आम जनता को इस वायरस हेतु टैस्टिंग के लिए चयनित स्थानों पर लगाए जा रहे कोविड-19 कैंपों के बारे बताएंगे व उन्हें टेस्ट करवाने को प्रेरित करेंगे। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी हरोली को निर्देश दिए कि वह पंचायत वार टैस्ट की समय सारणी तैयार करके खण्ड चिकित्सा अधिकारी को भेजेंगे और बीएमओ सूची के अनुसार संबंधित पंचायतों में चयनित स्थानों पर कोविड-19 कैम्प लगाकर टैस्ट करेंगे।
गौरव चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के सन्दर्भ में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना नहीं की जा रही, वहां पर सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाएंगे, ताकि इस वायरस को आम जनता में फैलने से रोका जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का किया शुभारंभ : शिक्षा प्रणाली को अद्यतन व बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है समग्र शिक्षा अभियान

शिमला 20 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला में समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा 19 से 24 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे ज्ञान साझाकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1984 के सिख विरोधी दंगों पर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग : अनुराग ठाकुर …चीन से फंडिंग के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी पर भी निशाना

कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप, 1984 के सिख विरोधी दंगों पर माफी मांगने की भी उठाई मांग एएम नाथ। कांगड़ा। भाजपा सांसद एवं पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!