30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

by

ऊना, 23 मई – जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने पिपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 30 मई को मुख्यातिथि द्वारा पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपलू मेला जिला का एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला है तथा हजारों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं तथा इस सांस्कृतिक धरोहर को जिंदा रखने के लिए इस तरह के आयोजनों से बल मिलता है।
उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्कूलों, स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियो ंसे कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने बताया कि मेले में शहरीद परिवारों, 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों, विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे व्यक्तियों जिन्होंने जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मेले को सफल आयोजन करने के लिए सभी अधिकारियो ंको अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बताया कि मेले के दौरान तहसीलदार बंगाणा मेला अधिकारी होंगे जबकि एसएचओ बंगाणा पुलिस मेला अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रर्दशनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले के दौरान वॉलीबॉल, कुशती तथा रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले की स्मृतियों को चिरस्मरणीय बनाएं रखने के लिए एक भव्य बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। मेलावधि में मेला स्थल पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर जांच भी की जाएगी।
बैठक में तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेतली, प्रधान पिपलू पंचायत महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रावमापा बंगाणा सरेंद्र कुमार, प्रदेश रेड क्राॅस सोसाईटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, जसाणां पंचायत के पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में नशे की लत में फंसे युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

एएम नाथ। मंडी :  नशे की लत ने एक और युवक की जान ले ली है। हालांकि इस बार युवक नशे की ओवरडोज से नहीं बल्कि खुद को गोली मारने से मरा है। मामला...
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आईटी मैनेजर, आईटी आपरेटर्स, पार्ट टाइम आफिस ट्रेनीस पदों को भरने के लिए 11 मार्च को एक कैम्पस इंटरव्यू का होगा आयोजन

शिमला, 07 मार्च : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ एजुकेयर इंडिया, 5-लक्कड़ बाजार शिमला हिमाचल प्रदेश में आईटी मैनेजर, आईटी आॅपरेटर्स, पार्ट टाइम आॅफिस ट्रेनीस पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला जेई ने एकशियन पर लगाए यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के आरोप : लोक निर्माण विभाग के बागवानी विंग में तैनात दोनों अधिकारी

शिमला : रोहड़ू में महिला जूनियर इंजीनियर ने एकशियन पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायतकर्ता महिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज...
Translate »
error: Content is protected !!