प्रदेश में 20 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन किए जा रहे हैं स्थापित: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

by

बिजली मंत्री ने उपभोक्ता को समर्पित किया 66 केवी सब-स्टेशन कल्याणपुर, पंजाब को बनाएंगे बिजली सरप्लस प्रदेश
होशियारपुर, 26 मई:
बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान केे नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों सुचारु व निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए मौजूदा सब स्टेशनों का लोड कम कर प्रदेश भर में नए सब स्टेशनों स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भर में 20 एम.वी.ए. पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें दक्षिणी जोन में 13, केंद्रीय जोन में 12, पश्चिमी जोन में 6, बार्डर जोन में 5 व उत्तरी जोन में 4 सब स्टेशन शामिल है। इसके अलावा पंजाब के पैंतीस 66 के.वी सब स्टेशनों पर 22 एम.वी.ए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसी तरह कुल 82 पावर ट्रांसफार्मरों को 16/20 एम.वी.ए से 25/31.5 एम.वी.ए तक व 23 अन्य पावर ट्रांसफार्मरों को 10/12.5 एम.वी.ए से 16/ 20 एम.वी.ए तक बढ़ाया जा रहा है। वे आज सब डिविजन टांडा व भोगपुर के उपभोक्ताओं को 66 के.वी सब स्टेशन कल्याणपुर समर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 4 करोड़ 22 लाख से ज्यादा है। इस मौके पर उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, पावर काम के चीफ इंजीनियर वितरण नार्थ जालंधर रमेश सरंगल, चीफ इंजीनियर ट्रांसमिशन लाइन इंजीनियर इंद्रजीत सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर होशियारपुर हरविंदर सिंह रत्तू, ज़िला प्रधान देहाती गुरविंदर सिंह पाबला भी मौजूद थे।
बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है और इसको बिजली सरप्लस प्रदेश बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 66 के.वी सब स्टेशन कल्याणपुर में एक नया 12.5 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है और इसको 132 के.वी सब स्टेशन टांडा के चार 11 के.वी फीडरों(कल्याणपुर, गिद्दड़पिंडी, जहूरा व सल्लण) और दो 11 के.वी फीडरों(मुक्कलां, चक्क शकूर) 132 के.वी सब स्टेशन भोगपुर के 6.83 एम.वी.ए लोड को इस नए 66 के.वी सब स्टेशन कल्याणपुर में शिफ्ट करने के लिए जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने के कारण, विशेषकर धान की बिजाई के सीजन / गर्मियों में, बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा कि यह नया सब-स्टेशन दूसरे सब स्टेशनों पर बोझ को कम करेगा व आदमपुर विधान सभा क्षेत्र के 6 गांवों व उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के आठ गांवों सहित 14 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बढ़ाएगा।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि धान की बिजाई के इस सीजन के दौरान पंजाब सरकार किसानों को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी ट्रांसफार्मरों व ट्रांसमिशन लाइनों की जांच करने व अगर कोई समस्या है तो उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 मई से 31 मई तक धान की सीधी बिजाई के लिए हर कृषि फीडर को 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल की बिजली ग्रंटी हर वर्ग के लिए लाभदायक होगी – विधायक रौड़ी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी पंजाब शाखा द्वारा आगामी विधानसभा के चुनावों की तैयारी हेतु विरोधियों पर हमलावर रुख अख्तयार करते पंजाब में महंगी बिजली तथा लगाए जा रहे लंबे बिजली कटों खिलाफ एक विशेष...
article-image
पंजाब

उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1000 राशन किटों की सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...
article-image
पंजाब

जिलाधीश हिमांशु जैन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है प्रशासन” : एडीसी रोहित गुप्ता

लुधियाना/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज लुधियाना के एडीसी (जनरल) श्री रोहित गुप्ता से एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें लुधियाना वेस्ट विधानसभा चुनावों की अंतिम तैयारियों पर विस्तार से चर्चा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में लिया भाग : गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक़-हक़ूक़ की लड़ाई : मुख्यमंत्री रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  ऊना, 5 फरवरी! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ऊना के कोटला कलां स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!