125 पद एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे : 5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

by

ऊना, 3 जून – मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 5 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राईवर और सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 18 से 21 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोेर्ट साईज़ फोटो, बायोडाटा व मूल प्रमाण पत्र लेकर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल : 3 दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कौन सी तारीख हुई फाइनल

नई दिल्ली : केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संभावित संशोधन विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ की उच्च शिक्षा व स्टाइपेंड पर 60.92 लाख रुपये व्यय करेगी प्रदेश सरकार: डॉ. शांडिल

शिमला : मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आयोजित होगा गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस समारोह : सीएम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!