उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे धरनास्थल पर : सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को दिया आश्वासन प्रदेश सरकार पूरे मामले को उठाएगी पंजाब सरकार के समक्ष

by

कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन
ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण को पहुंचाए जा रहे नुक्सान के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सनोली-मजारा सहित इसके साथ लगते करीब 5 गांव के लोगों की समस्या पर गौर करते हुए कहा कि निजी कंपनी द्वारा छोड़े जा रहे रसायनों द्वारा उत्पन्न हुई पेयजल सहित अन्य समसमयाओं को प्रदेश सरकार दूर करने का प्रयास करेगी और राजनीतिक स्तर पर मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया ऊना जिले के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल और सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कमेटी का गठन करेगी। कमेटी इन प्रभावित गांवों का दौरा कर समस्या के समाधान का भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने प्रभावित सनोली, मजारा, मलूकपुर, बीनेवाल और पूना गांव के विभिन्न लोगों से बातचीत कर समस्या को जाना। धरना प्रदर्शन में शामिल स्थानीय गांववासी प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान सनोली लाला रोणक लाल, वर्तमान प्रधान जसबीर कौर सहित अन्य लोगों ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के जारी प्रवास कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी को मातृ शोक : कांता देवी के निधन पर जताया शोक

बीबीएन 25 मई (तारा) ;  गुल्लरवाला पंचायत के निवासी दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात विशाल चौधरी (आईआरएस) की माता कांता देवी (57) पत्नी डॉक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज ने आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी द्वारा अपने कैंपस आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के चुनाव, विषयों...
article-image
पंजाब

फर्जी नशा मुक्ति केंद्र पर छापा : युवकों से वसूली का आरोप, 15 युवाओं को छुड़वाया, संचालक पकड़ा

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छेहर्टा क्षेत्र में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन छेहर्टा की टीम द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!