उपमुख्यमंत्री ने की अपील, रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं : वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राजीव पाठक की याद में सामुदायिक केंद्र दुलेहड में रक्तदान शिविर आयोजित

by

दुलैहड़ : 4 जून : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के दुलैहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका अवश्य निभाएं। उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं से अपील की कि वह इस पुनीत कार्य में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लें। उपमुख्यमंत्री ब्रिंग स्माइल संस्था द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राजीव पाठक की याद में सामुदायिक केंद्र दुलेहड में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों के उत्साह एवं जागरूकता को देखकर मन प्रसन्न हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में पेश आने वाली दिक्कतों और समस्याओं पर भी गौर किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश बिट्टू, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, युवा कांग्रेस सचिव नितीश शर्मा, बीडीसी सदस्य जोधविंदर सिंह और रमा देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ में तैनात चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर महीनें क़र्ज़ लेना नहीं भूलती है सरकार : विकास का कोई काम नज़र नहीं आता, सिर्फ़ हर जगह असंतोष और निराशा का है माहौल – जयराम ठाकुर

भवन निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सराहनीय, पूर्व सरकार में हमने की थी पैरवी सरकार कह रही है कि ओपीएस दे दिया तो सड़कों पर क्यों हैं कर्मचारी एएम नाथ। शिमला : ...
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ की महिला के कान की बाली छीन युवक फरार : केस दर्ज

हरोली: हरोली उपमंडल के मकोडगढ़ में कान से सोने की बाली छीन का मामला बीते शनिवार को सामने आया है। यहां बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने स्कूटी पर सवार महिला के कान से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक के घर मजदूर कुटिया पर ED की रेड : विधायक बाली ने कहा कि उनके घर में मौजूद हर चीज का लेखा-जोखा रखा गया, पालतू जानवरों के लिए खाना भी चेक के जरिए मंगाते

एएम नाथ। कांगड़ा : ईडी ने आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक रघुबीर बाली के कांगड़ा में स्थित घर ‘मजदूर कुटिया’ में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ईडी की कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!