ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

by
कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत
गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कावड़ (गंगाजल) लेकर गढ़शंकर पहुंचे दर्शन कुमार हाजीपुर का पुष्प मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव भक्त दर्शन कुमार निवासी हाजीपुर (गढ़शंकर )ने बताया कि
वह 7 फरवरी को ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन वह अपने गांव हाजीपुर के शिव मंदिर में जल अर्पित करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के सेवादारों द्वारा किए गए मान सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस अवसर पर लंगर कमेटी के सेवादार और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माजरी में स्थापित लोकल बस स्टॉप का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

खरड़: ब्लॉक माजरी के कई गांवों की लंबे समय से चल रही बस स्टॉप की मांग को पूरा करते हुए माजरी में तैयार किए गए लोकल बस स्टॉप का आज श्री आनन्दपुर साहिब सांसद...
article-image
पंजाब

दो साल में ही लोग ‘आप’ से ऊब चुके : शिअद ने मतदाताओं का भरोसा खो दिया हैं – प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर...
article-image
पंजाब

पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप में वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष तीन घंटे किया प्रदर्शन

गढ़शंकर : वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर में सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप लगाते हुए सीपीएम के जिला सचिव गुरनेक...
Translate »
error: Content is protected !!