उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मॉडल स्कूल समूरकलां का निरीक्षण

by
ऊना  – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज राजकीय मॉडल स्कूल समूर कलां का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों एवं अध्यापकों के स्वस्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में अपने जा रहे कोविड प्रोटोकॉल की जानकारी हासिल की। डीसी ने पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, बच्चों की थर्मल स्कैंनिग कर उसका रिकॉर्ड रखने, बच्चों को उचित दूरी पर बिठाने, बार- बार हाथ धोने की अनुपालना करने के निर्देश दिए गए।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने टीच ऊना अभियान के तहत जिला के दो सरकारी स्कूलों को अच्छी सुविधाएं एवं शैक्षणिक मौहाल देने के लिए मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बना कर बच्चों को आधुनिक तरीके से पढा़ई करवाई जा रही है, ताकि उन्हें विषयों की बेहतर समझ हो।
उन्होंने कहा कि राजकीय मॉडल स्कूल समूर कलां में बच्चों को लाने एवं ले-जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कोरोना महामारी के कारण व आर्थिक तंगी के कारण बस मालिक ने बस को बंद कर दिया था। परन्तु जिला प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी ने बस मालिक की आर्थिक स्थिति एवं बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए बस को पुनः शुरू करवाया। बस सेवा बहाल होने के बाद लगभग 150 बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
जिलाधीश ने स्कूल प्रबंधन एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए जिला के अन्य सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढाने का अहवान किया। निरीक्षण के दौरान उप-निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) देवेंदर चंदेल ने उपायुक्त को बताया कि इस स्कूल में पहले मात्र 65 बच्चे ही थे, परंतु अब बच्चों की संख्या 252 हो गई है। उन्होंने स्कूल की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी भी दी।
इस दौरान अनुभाग अधिकारी संजय सांख्यान, मुख्याध्यापक राज कुमार, पीटीएफ प्रधान विनोद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सतविन्दर सिंह, पूजा देवी, मीनू बाला तथा एसएमसी प्रधान जसविन्दर कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजनाओं का DC ने किया निरीक्षण

ऊना, 25 जून उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर हार में प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल और हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित स्थलों का स्थलीय...
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन में कामगार कल्याण बोर्ड जारी करेगा 14 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि

सरकार के गठन के बाद से अब तक 62 करोड़ 95 लाख 84 हजार 179 रुपये श्रमिकों को दे चुके हैं : नरदेव कंवर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
Translate »
error: Content is protected !!