1 मौत 2 घायल : गढ़शंकर नवाशहर रोड़ गांब दारापुर नजदीक टिपर के नीचे आने से, घायल उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर-नवाशहर रोड पर मोटरसाइकिल टिप्पर के नीचे आने के कारण एक कि मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्रा इंडस्ट्री लुधियाना में काम करते चार व्यक्ति भगवान कुमार पुत्र चंद्र कांता निवासी आसाम, चंद कुमार शर्मा पुत्र खेम चंद शर्मा निवासी बिहार मोटरसाइकिल पर और परवीन कुमार पुत्र ईश्वर दास व सुरजीत कुमार पुत्र बाबू अपनी स्कूटी पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। जब वह नवाशहर-गढ़शंकर रोड पर दारापुर के पास पहुंचे तो गढ़शंकर की तरफ से आ रहे टिप्पर के नीचे आ गए जिसके चलते चंद्र कुमार शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भगवान व सुरजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल कराया गया और मिरतक चंद्र कुमार का शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि टिप्पर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया, उन्होंने कहा कि घायलों के बयान पर कारवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नरिंद्र घागों को आप के एससी विंग का प्रदेशिक सयुक्त सचिव नियुक्त किया

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी दुारा  विधानसभा हलका गढ़शंकर से संबंधित नरिंद्र कुमार घागो को एससी बिंग पंजाब का सयुंक्त सचिव, पहलवान मनप्रीत सिंह रोकी को एससी विंग का जिलाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह मुगोवाल को किसान...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा टेरर मॉड्यूल के 2 और सदस्य गिरफ्तार, एक हैंड-ग्रेनेड किया गया बरामद

जालंधर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने जालंधर में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हैंडग्रेनेड...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने की अलग-अलग गांवों के सरपंचों, पंचों से मुलाकात

सांसद ने सुनी समस्याएं, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर किया हल खरड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज जिला मोहाली के खरड़ विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!