मनोहर हत्याकांड की जांच एनआईए से करवाने मांग : चम्बा शहर का बाजार बंद रहा, संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली

by

चम्बा : चम्बा के मुख्य बाजार में संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें चम्बा जिला की सभी सामाजिक संस्थाएं व व्यापार मंडल के हजारों लोगों ने भाग लिया। आपको बता दें कि संघनी हत्याकांड संघर्ष समिति द्वारा चम्बा व्यापार मंडल से 22 जून को बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया था उसी के तहत पूरा दिन चम्बा शहर का बाजार बंद रहा। सुबह करीब 11:00 बजे चौगान नंबर 2 में सभी सामाजिक संस्थाओं व व्यापार मंडल ने इकट्ठा होकर यहां पर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद चम्बा बाजार का चक्कर लगात हुए हजारों संख्या में एकत्रित लोगो की रैली मुख्य चौक पहुंची जहां पर सभी समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। बाद में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा जिसमें यह मांग की गई है कि इस हत्याकांड मामले की जांच एनआईए से करवाई जाए। ताकि दोषियों पर जल्द और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस बारे में जानकारी देते हुए संघनी हत्याकांड संघर्ष समिति के संयोजक डॉ केशव वर्मा ने बताया कि चम्बा में आज एक जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है जिसके माध्यम से मनोहर हत्या कांड मामले को एआईए के द्वारा कराए जाने की मांग रहेगी। जिसको लेकर आज यह रैली निकली गई।
वहीं उपायपुक्त चम्बा ने बताया कि आज सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा सघनी हत्याकांड संघर्ष समिति के माध्यम से एक जन आक्रोश रैली निकाली और उन्होंने मनोहर हत्याकांड मामला है उसकी जांच एनआईए से करवाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पिछले कई दिनों से लगे हुए जल्द ही इस मामले में अब चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी और भी इन लोगो की मांग है उन बिदुओ को लेकर भी प्रशासन द्वारा विचार किया जाएगा और उन सभी पहलुओं की भी छानबीन की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआईटी के पास पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हिमाचल के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी नेता चैतन्य शर्मा के पिता पूर्व आईएएस राकेश शर्मा, खरीद-फरोख्त का लगा गया है आरोप

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा. कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीए अनुष्का ठाकुर : पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के चरणों को पास कर पुणे से आर्टिकलशिप में ट्रेनिंग ली

ऊना : डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा अनुष्का ठाकुर पहले प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनी अनुष्का ने डीएवी स्कूल से कॉमर्स स्ट्रीम में प्लस टू की थी और चंडीगढ़ से कॉमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन शिव मंदिर भनौता मे लगा विशाल फसली भण्डारा

एएम नाथ। चम्बा :  जिला की भनौता ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों के सहयोग से हर बार रबी और खरीफ की फसलों को घर पर एकत्रित करने के बाद सबसे पहले शिव शंकर को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- वे आरक्षण के सख्त विरोधी थे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों को...
Translate »
error: Content is protected !!