सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर लगाए विकास टैक्स की निंदा : डीटीएफ पेंशनर फ़्रंट ने टैक्स की प्रतियां जलाई

by

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक पेंशनर फ़्रंट नेता बलवीर खानपुरी की अगुवाई में पूर्व पेंशनर की मीटिंग गांधी पार्क में बुलाई गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर जबरन थोपे गए विकास टैक्स की निंदा की गई और इसकी प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। पेंशनर्स को संबोधित करते हुए अमरजीत बंगड़ ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों व मुलाजिमों से विभिन्न वायदे किये थे लेकिन सत्ता मिलने के सवा साल बाद उन वायदों को पूरा करने से कोसों दूर है। भगवंत मान सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर सेवानिवृत्त मुलाजिमों पर विकास टैक्स के रूप में दो सौ रुपये लगाकर लूट की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए अजीत सिंह व गुरमेल सिंह ने कहा कि इस टैक्स को जल्द हटाया नहीं गया तो सेवानिवृत्त मुलाजिमों सड़को पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान सतपाल सिंह, गुरमेल सिंह, प्रिंसिपल डॉ. बिकर सिंह, हरदेव राय चीफ मैनेजर, राजेश कुमार, डीटीएफ राज्य नेता मुकेश कुमार, सुखदेव डांसिवाल, मनजीत सिंह बंगा व प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर दागे थे मिसाइल – 8 मई की सुबह पाकिस्तान ने किया था हमला : भारतीय सेना नाकाम की थी साजिश

भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने लगातार सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल भारत पर दागे। पाकिस्तान का मकसद भारत के धार्मिक और नागरिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की...
article-image
पंजाब

ज्वेलर के घर घुसे थे लुटेरे, महिला की बहादुरी से वारदात नाकाम

पंजाब। अमृतसर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां वेरका में एक ज्वेलर के घर तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की कोशिश की जो कि नाकाम रही. लेकिन इस कोशिश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाये और पास की जगह आधार कार्ड मान्य हो : कुलभूषण कुमार

गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के...
Translate »
error: Content is protected !!