केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख, 58 हजार रुपए की राशी

by

होशियारपुर, 26 जून: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ लोक सभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी, विधायक जंगी लाल महाजन, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, महिंदर कौर जोश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.पी. मंजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां कनु थिंद, एस.डी.एम गढ़शंकर जश्नप्रीत कौर गिल भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख 58 हजार रुपए की राशी (2,54,86,58,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार लाभार्थियों की ओर से अपना ई-के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व सांसद मनीष तिवाड़ी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को शुरु किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Institute of Pharmacy Organizes 3

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 04 : The premier institutes Rayat Institute of Pharmacy and Lamrin School of Pharmaceutical Sciences, under Lamrin Tech Skills University, Punjab successfully organized their 3rd Blood Donation Camp at Lamrin Tech Skills...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़कियों से करवाती थी वेश्यावृत्ति… पाकिस्तानी जाकर शादी करने वाली सरबजीत कौर को लेकर बड़ा खुलासा

कपूरथला  : पंजाब के कपूरथला की सरबजीत कौर के पाकिस्तान जाकर निकाह करने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि सरबजीत कौर का पंजाब में पुराना...
article-image
पंजाब , समाचार

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  11 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!