ऑब्जरवेशन होम, ओल्ड एज होम व चिलड्रन होम का जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया औचक निरीक्षण

by

होशियारपुर, 07 जुलाई:जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल की ओर से ऑब्जरवेशन होम, ओल्ड एज होम व चिलड्रन होम राम कालोनी कैंप का औचक दौरा किया गया। इस दौरान उनके साथ सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी भी मौजूद थे। जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से ऑब्जरवेशन होम में रह रहे 42 बच्चों व स्पैशल होम में रह रहे 21 बच्चों के साथ बातचीत की गई व उनके केसों में नियुक्त किए गए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल एडवोकेटों व प्राइवेट एडवोकेटों की कारगुजारी के बारे में पूछा गया। इस मौके पर उन्होंने ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों से भी बातचीत की व सुपरिडैंट ओल्ड एज होम से बुजुर्गों के रहने, खाने संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर सुपरिडैंट ऑब्जरवेशन होम नरेश कुमार, पुनीत कुमार, डा. रजिंदर पाल रोजी व सुनील कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दिल्ली विधानसभा का चुनाव धर्म युद्धः अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 नवंबर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

26 साल की युवती की गोलियां मारकर हत्या : युवती से शादी करना चाहता था हत्यारा युवक

 खडूर साहिब :  जम्मू-कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर युवती नवरूप कौर (26) की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व...
article-image
पंजाब

कनाडा में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक की हत्या : ब्रिटिश कोलंबिया गैंगवार से जुड़ा मामला

वर्नाबी (कनाडा): कनाडा में शनिवार को भारतीय मूल के एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। वैंकूवर की एक पत्रकार के अनुसार यह हत्या ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी शहर में हुई गोलीबारी...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समागम : मेयर सुरिंदर कुमार ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग विकास प्रोजैक्टों के बारे में दी जानकारी होशियारपुर, 26 जनवरी: नगर निगम होशियारपुर में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेयर...
Translate »
error: Content is protected !!