भांग का पौधा करिश्माई : भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा

by

नाहन, 07 जुलाई : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है, जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है। इससे हजारों उत्पाद भी तैयार होते हैं। जगत सिंह नेगी शुक्रवार को जिला सिरमौर के राजगढ में हिमाचल प्रदेश में औषधीय व औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती को वैधता प्रदान करने के सम्बन्ध में प्राधिकृत समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भांग के पौधे की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कमेटी को दायित्व सौंपा है कि भांग की खेती को किस प्रकार वैधता प्रदान कर इसका उपयोग करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया जा सके। राजस्व मंत्री ने कहा कि यह समिति अनेक राज्य व प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर चुकी है उन्होंने कहा कि जो भी नीति बनेगी उसमें भांग का इस्तेमाल कहीं भी नशे के लिए नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा तथा इसके उत्पादन के लिए बाकायदा लाइसेंस दिए जाएंगे। खेती करने की नीति बनाते समय सभी सामाजिक व विधिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में लगा पहला ‘गोल्डन गेट : 1000 साल तक नहीं होंगे खराब

अयोध्या  : भगवान रामलला के मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाना कल्पना से परे है। गर्भगृह के दरवाजे की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के दरवाजे स्वर्ण जड़ित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिव्यांश जगोत्रा ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी रोहित जसवाल । होशियारपुर। रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के 12वीं कक्षा के छात्र दिव्यांश जगोत्रा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे 2050 स्कूल : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हमीरपुर 18 नवंबर। 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन शनिवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में संपन्न हो गया। सम्मेलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार नई रेलवे परियोजनाओं पर खर्च होंगे 13,168 करोड़ : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव

धर्मशाला ; 10 अगस्त । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा न कर पाने की बजह से राज्य में रेलवे लाइनों के निर्माण की...
Translate »
error: Content is protected !!