एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

by
ऊना  – हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद संदीप कुमार ने कहा कि सरकार कोविड का टीका निशुल्क लगा रही है और सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका अवश्यक लगवाएं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी।
संदीप कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है, परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CISF महिला कांस्टेबल के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत FIR दर्ज : दोनों जमानती धाराएं, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है।इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर किया दुष्कर्म

नई दिल्ली  :  पंजाब से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कॉलेज को स्वायत्त संस्थान का दर्जा देने और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर की मांग

राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात एएम नाथ । नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया : न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभी 12 वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी किए चेक

भोरंज 20 सितंबर। उपमंडल के विभिन्न निजी स्कूलों के वाहनों में बच्चों की सेफ्टी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम संजय स्वरूप ने शुक्रवार को न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल...
Translate »
error: Content is protected !!