17 वर्षीय लड़का अगवा, फिरौती 20 लाख रुपये की मांगी : हत्या कर शव गंग कैनाल के पास फेंक दिया

by

फिरोजपुर : रेलवे कर्मचारी के 17 वर्षीय लड़के को पड़ोसी समेत दो लोगों ने अगवा कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बात पुलिस तक पहुंची तो आरोपियों ने लड़के का कत्ल कर शव गांव मलवाल जदीद में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है।
ब्रहम नगरी निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी कलावती संग बाजार सब्जी लेने गया था, वहां से लौटा तो बेटे शार्थिक ने सब्जी का बैग उठाकर अंदर रखा और फिर कहीं चला गया। काफी देर बाद नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन उठाया नहीं। उसका बाद में मोबाइल बंद हो गया। मां ने बेटे के दोस्त गौरव को फोन कर पूछा, क्या शार्थिक उसके साथ है तो उसने इन्कार कर दिया। गौरव को घर बुलाकर शार्थिक के मोबाइल पर कॉल करवाई लेकिन कुछ भी जवाब नहीं आया। गौरव घबराकर वहां से अपने घर चला गया। इसके बाद मां ने शार्थिक के मोबाइल पर कॉल की तो एक व्यक्ति बोला। मां ने उसकी आवाज पहचान ली। हालांकि बाद में आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई। जानकारों का कहना है कि आरोपी परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। पुलिस तक बात पहुंच गई तो शार्थिक की हत्या कर शव मलवाल जदीद के पास से गुजर रही गंग कैनाल के पास फेंक दिया।
पुलिस ने शक के आधार पर गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गौरव ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी सुखचैन सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव मलवाल जदीद के साथ मिलकर शार्थिक की हत्या कर दी है और शव मलवाल जदीद के पास से गुजर रही गंग कैनाल के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी गौरव व सुखचैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरव गिरफ्तार है, जबकि सुखचैन फरार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैठक के दौरान लोगों ने बताईं इलाके की समस्याएं : सरकारी दावों के उलट लोग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित: पवन दीवान

लुधियाना, 8 अप्रैल. : जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने स्थानीय अमृत कॉलोनी, विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी में राम कुमार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ निगम चुनाव में इंडिया गंठबंधन’ का सूपड़ा साफ : भाजपा ने मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर किया कब्जा

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ में मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में ‘इंडिया गंठबंधन’ का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने मेयर, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के पद परजीत हासिल की है। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग उम्मीदवार उतारेंगी। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है।...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द का क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न : गांव नानोवाल की टीम देनोवाल खुर्द की टीम को हरा कर बनी विजेता

गढ़शंकर,13 मार्च: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां) में आयोजित दूसरा वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। दूसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में गांव नानोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!