13 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से मिलने पलाचक पहुंचे सीपीएस किशोरी लाल

by

बड़ा भंगाल के पुराने रास्ते को भी किया जाएगा बहाल. पहली बार किसी नेता को अपने बीच पाकर अचंभित हुए भेड़ पालक
मुल्थान (बैजनाथ), 14 जुलाई :- बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल पंचायत में स्थानीय लोगों और भेड़-बकरी तथा खच्चर पालकों दुख-दर्द जानने एवं स्थिति का जायजा लेने के मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने 25 किलोमीटर पैदल रास्ता तय किया। सीपीएस प्रातः बड़ाग्रां से घड़सा होते हुए बड़ा भंगाल के रवाना हुए। बड़ा भंगाल का रास्ता खराब एवं दो पुल बहने के कारण सीपीएस पलाचक तक ही जा पाये।
पहली बार किसी विधायक और नेता को दुर्गम क्षेत्र में देख स्थानीय निवासी अचंभित हुए और उन्होंने खुशी जाहिर की। भेड़ पालक ब्रह्म दास , माधोराम, ठाकुर दास,
राजिंदर कुमार, पंडत राम और महेंद्र सिंह का कहना था कि यह पहला अवसर है कि कोई नेता, पशुपालन और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ उनका हाल जानने के लिये आएं हो।
सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि बड़ा भंगाल बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का अति दुर्गम इलाका है और इस क्षेत्र में आवाजाही का मुख्य साधन पैदल और घोड़ों इत्यादि से ही होता है। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये सरकार प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि 9 और 10 जुलाई को भारी वर्षा के कारण बड़ा भंगाल क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल को जोड़ने वाले रास्ते और पुलों को भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वे स्वयं आज बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों से मिले हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन को शीघ्र बड़ा भंगाल को जाने वाले घोड़ा युक्त रास्ते को बहाल करने तथा इसके बीच ऊहल खड्ड में बहे दो पुलों को अस्थाई रूप में तैयार करने के आदेश दिये हैं, ताकि इस क्षेत्र में राशन दवाइयां इत्यादि समय पर पहुंचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि कुछ पशु पालकों की भेड़ बकरियां बीमार पाई गई। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। सीपीएस ने कहा कि बड़ा भंगाल को जोड़ने वाले पुराने रास्ते को भी बहाल करने के आदेश प्रशासन को दे दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत करसोग चुनाव, नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

नगर पंचायत करसोग से कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल एएम नाथ।  करसोग :  नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय मामलों को लेकर डीटीएफ ने डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) के साथ बैठक की : पुनर्निर्मित सूचियों, तबादलों, पदोन्नति और लंबित नियमितीकरण पर खुली चर्चा

गढ़शंकर, 26 जून : डीटीएफ प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह और महासचिव महेंद्र कोड़ियावाली के नेतृत्व में शिक्षकों के विभागीय मामलों को लेकर डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) गुरिंदरजीत सिंह सोढ़ी के साथ विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने अजोली में पंचवटी व कम्पोस्ट मशीन का किया लोकार्पण

ऊना, 27 अक्तूबर: राज्य सरकार की पंचवटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजोली में सात लाख दस हजार रूपये की राशि से पंचवटी पार्क का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण आज उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के चार शहरी निकायों में अब कुल 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : 06 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापिस

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 मई: नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नाम वापसी की प्रक्रिया आज सम्पन्न हो गई। जिला बिलासपुर के चार नगर निकायों में 06...
Translate »
error: Content is protected !!