चंडीगढ़ पुलिस : ASI (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

by

चंडीगढ़ : पुलिस विभाग ने सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के ASI (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 की मध्यरात्रि तक आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है कि कुछ हिस्सों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति और उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन को देखते हुए, सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) के 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2023 की मध्यरात्रि तक बढ़ा दी गई है।
अधिसूचना में आगे लिखा है कि भर्ती परीक्षा का शेष कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा। लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 20 अगस्त, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 44 रिक्तियों को भरना है। चयनित होने पर केंद्रीय वेतन स्तर-05 के तहत रुपये 29,200 – 92,300/- रुपये प्रति माह तक संशोधित 7वें सीपीसी के अनुसार भत्ता लाभ देय होगा।
पात्रता मापदंड : आयु सीमा: न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 15 जून, 2023 तक सामान्य, ओबीसी और एससी श्रेणियों के लिए क्रमशः 25 वर्ष, 28 वर्ष और 30 वर्ष है।
शैक्षिक योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 824 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे अतिरिक्त 250 रुपये चंबा, 06 दिसंबर : विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -2 के सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थान चुनाव : नामांकन के पहले दिन ऊना जिला में कुल 1,787 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

रोहित जसवाल।।  ऊना, 7 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को कुल 1,787 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त. आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!