डिप्टी कमिश्नर ने डिजिटल लाइब्रेरी होशियापुर के प्रबंधों संबंधी की बैठक

by

होशियारपुर, 26 जुलाई :  डिप्टी कमिश्नर कोमल की अध्यक्षता में आज डिजिटल लाइब्रेरी होशियापुर के प्रबंधों संबंधी बैठक हुई। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी को अधिक से अधिक व्यवस्थित करने के  निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सोलर लाइट लगाने व फ़ूड कोर्ट बनाने संबंधी हिदायत भी दी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में लगातार लर्निंग गतिविधियां करवाई जा रही है और आने वाले दिनों में भी यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा ताकि नौजवानों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि डिजीटल लाइब्रेरी के माध्यम से नौजवानों को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने आने वाले दिनों में डिजिटल लाइब्रेरी के विस्तार व प्रोग्रामों संबंधी चर्चा भी की।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, आई.ए.एस ट्रेनी दिव्या. पी,
सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, एक्सीयन  पंचायती राज राजकुमार, प्रिंसिपल एच.आई.ए.डी.एस मंगेश सूद, सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी, आदित्य राणा, लाइब्रेरियन विजय कुमार, मनोज कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में संध्या फेरी का भव्य आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : होशियारपुर के बंसी नगर स्थित श्री शिव मंदिर से संध्या फेरी के तृतीय दिवस पर एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीमद् भागवत...
article-image
पंजाब

800 में से सिर्फ 9 नंबर मिले डॉक्टर को : फिर भी मिल गई NEET PG सीट…कट

नई दिल्ली : नीट पीजी कटऑफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. स्टेट सिलेक्शन कमेटी ने तीसरे दौर की काउंसलिंग के...
article-image
पंजाब

260 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 8 जून : माहिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर पब 07 एच 8055 पर सवार दो व्यक्तियों हरविंदर सिंह उर्फ हैरी पुत्र जोगा सिंह को 136 ग्राम व अमरजीत सिंह उर्फ अंबा पुत्र राम...
Translate »
error: Content is protected !!