जनता दरबार में सुनी 235 लोगों की शिकायतें :. संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश

by

प्रदेश वासियों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधे तौर पर पहुंचाया जा रहा है लाभ: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर, 02 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है और उन तक ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आज अपने कार्यालय में लगाए जनता दरबार में करीब 235 लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से भी ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र सवा साल में ही मुख्य मंत्री भगवंत मान ने प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए जो किया है वह दूसरी सरकारें सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के फेज-11 में एक निर्माण को लेकर विवाद, एक घायल

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ में जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 2672 निवासी दीपक रावत के घर के साथ ग्राउंड फ्लोर वाला है जो ग़लत निर्माण कर रहा है दीपक रावत ने उक्त निर्माण को...
article-image
पंजाब

श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!