ऑनर किलिंग : गुस्साए भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला, जीजा की हालत गंभीर

by

लुधियाना :  पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सवा महीने पहले भागकर शादी करने से गुस्साए एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला। वहीं जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है।  शनिवार देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने इलाके में रहने वाले रवि कुमार और उसकी नवविवाहिता पत्नी संदीप कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मौके पर 18 के करीब गोलियां चलाई हैं। दो से तीन गोलियां युवक को लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भाग छिपकर अपनी जान बचाई।

वहीं संदीप कौर को चार से पांच गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि संदीप कौर के भाई सूरज ने दिया है। अवैध हथियार से इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी जब फरार हो रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रवि कुमार को डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।   एडीसीपी  शुभम अग्रवाल ने बताया कि रिशी नगर जैड ब्लाक में सोमा प्रापर्टी डीलर है, जहां पर रवि कुमार फाइनांस का काम करता था। इसी दौरान उसकी सोमा प्रापर्टी डीलर के मालिक भूपिंदर सिंह की बेटी संदीप कौर से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई । रवि और संदीप कौर ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन संदीप के परिवार वालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 23 जून को दोनों घर से भाग गए और 29 जून को शादी कर ली।  इसके बाद से आरोपी सूरज काफी गुस्से में था।
शनिवार रात को रवि और उसकी पत्नी संदीप कौर बाइक से घर के पास रुके ही थे कि पीछे हेलमेट पहने आरोपी सूरज भी था। उसने दोनों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रवि के मुंह के पास लगी जबकि दूसरी कंधे के पास जा लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचानी चाही।   आरोपी सूरज भी घर के अंदर ही घुस गया। हेलमेट पहने अंदर घुसने के बाद आरोपी ने वहां भी ताबड़तोड़ गोलियां चलानी जारी रखी। इसी दौरान आगे संदीप कौर आ गई तो आरोपी ने उस पर करीब चार से पांच गोलियां चला दीं और बाहर निकल गया। जब रवि की मां ने शोर मचाया तो आरोपी ने कहा कि संदीप उसकी बहन है। उसने घर से भाग कर शादी कर परिवार की इज्जत खराब की है। इस कारण इस वारदात को अंजाम दिया है। रवि की मां ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और रवि के साथ संदीप को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया। संदीप की तो मौत हो चुकी थी, जबकि रवि की हालत खराब बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि संदीप के घर से भागने के बाद सूरज ने काफी विरोध किया था।  मौका देख रहा था कि कब वह अकेले मिले और वह वारदात को अंजाम दे सके। आरोपी के पास इतनी मात्रा में हथियार था कि वह कुछ भी कर सकता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह पिस्तौल के साथ-साथ गोली सिक्का कहां से लाया। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ का कहर जारी : सीएम भगवंत मान समेत सारे मंत्री- विधायक देंगे एक महीने की तनख़्वाह राहत फंड में

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार बारिश से हालात बेहाल हैं। सतलुज, ब्यास और रावी का पानी गांव-गांव में फैल गया है। पठानकोट से अमृतसर तक तबाही का मंजर है। खेत डूब गए, घर उजड़...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल...
article-image
पंजाब

सिद्धू ने किया दावा, अपना एक इंटरव्यू पोस्ट कर : सीएम भगवंत मान ने एप्रोच किया था, मान ने कहा था कि मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करवा दो

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। एक्स पर अपना एक इंटरव्यू पोस्ट कर सिद्धू ने एक धमाकेदार दावा किया। इस...
पंजाब

25 वें पुरष व महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू,केंद्रीय मंत्री विदयुत मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा किया उद्घाटन

नंगल:  भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड  की तरफ से 25 वा अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र के उपक्रमों के पुरुष व महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 18 2 2021 से 20 22021 तक किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!